17 साल की अमीर लड़की ड्राइवर के गियर बदलने के अंदाज पर हुई फिदा, फटाफट कर ली शादी

Pakistan Rich Girl Marry with Driver: प्यार जब परवान पर चढ़ता है तो फिर ना वो उम्र देखता है और ना रुपया पैसा। अब ऐसे ही प्यार ही हैरान कर देने वाली एक और लव स्टोरी पाकिस्तान से सामने आई है, जहां एक 17 साल की लड़की अपने ड्राइवर को दिल दे बैठीं। लड़की ना लड़के के चेहरे पर मरी और ना ही उसके दिल पर फिदा हुई। उसको तो बस ड्राइवर के गियर बदलने के अंदाज इतना पसंद आ गया कि वो अपना दिल हार गईं। फिर क्या एक अमीर मालकिन ड्राइवर की दुल्हन बन गई।

जब मटन ने बना दी जोड़ी

जब मटन ने बना दी जोड़ी

पाकिस्तान के अजब प्रेम की गजब कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक ऐसे जोड़े के प्यार की कहानी सामने आई थी, जिनके बीच उम्र का तो बहुत फासला था, लेकिन एक मटन ने उनकी जोड़ी बना दी। हुआ यूं कि 55 साल के रफीक के हाथ का 22 साल की आलिया को इतना रास आ गया कि उसने उससे शादी करके रफीक को अपना शौहर बना लिया। वहीं अब इस केस में भी ड्राइवर के गियर लगाने का अंदाज लड़की को इतना रास आ गया कि साथ जीने-मरने की कसम खा ली।

अपने ड्राइवर को दिल दे बैठीं लड़की

अपने ड्राइवर को दिल दे बैठीं लड़की

दरअसल, पाकिस्तानी लड़की अपने ड्राइवर को ही दिल दे बैठी। इस प्रेम कहानी की वजह ना शख्स का खूबसूरत चेहरा था, ना लुभाने वाली पर्सनैलिटी यहां तक कि उसके पास तो जमीन-जायदाद भी नहीं थी। बस थी तो एक वजह गाड़ी चलाने के दौरान ड्राइवर का गियर बदलने का स्टाइल। इस जोड़े ने हाल ही में शादी रचाई है। डेली पाकिस्तान को दिए एक इंटरव्यू में लड़की ने बताया कि उसका पति, जो कभी उसका ड्राइवर हुआ करता था, उसे ड्राइविंग सिखाता था। तभी उसे कार चलाने के अंदाज से उसे उससे प्यार हो गया।

अंदाज ऐसा कि हाथ पकड़ने का करता था मन

अंदाज ऐसा कि हाथ पकड़ने का करता था मन

लड़की काफी अमीर परिवार से वास्ता रखती है और अपने पिता की इकलौती संतान थी। बस फिर क्या अपनी बेटी की जिद के आगे परिवार हार मान गया और ड्राइवर को अपना दामाद बना लिया। लड़की के पिता ने शादी में लड़के को गिफ्ट में दो कार दी है, जिसमें से एक कार तो वो ही है, जिसका वो ड्राइवर था। लड़की ने इंटरव्यू में बताया कि उनके पति जो पहले ड्राइवर थे, उसे कार सिखाने के लिए लेकर जाते थे। गाड़ी सीखने के दौरान उनका गियर बदलने का अंदाज इतना पसंद आया कि उसका मन जब वो गियर बदलते तो बार-बार हाथ पकड़ने का करता था।

खुद के व्लॉग बनाते हैं कपल

खुद के व्लॉग बनाते हैं कपल

शादी के बाद अब यह कपल काफी खुश है। लड़का अब खुद का बिजनेस कर रहा है। दोनों लोगों की मानें तो उनकी किस्मत में एक दूसरे से मिलना लिखा था। वहीं खुद के अमीर होने और लड़के गरीब होने के सवाल पर लड़की ने कहा कि प्यार खुदा की देन हैं और रुपया पैसा भी उसी की देन हैं। उसकी चाहत से इंसान कुछ भी हो सकता है। कपल काफी खुश हैं और खुद के व्लॉग भी बनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+