तलाक है या जॉब का पैकेज? पति को एक साथ मिलेंगे 66 करोड़ रुपए, हर साल 61 लाख भी देगी पत्नी
London Billionaire Wife Divorce: लंदन में डिवोर्स का एक केस जमकर चर्चाओं में है। यहां एक महिला को अपने पति को तलाक के तौर पर 66 करोड़ रुपए का पैकेज और हर साल 61 लाख रुपए देने होंगे।

दो लोगों के बीच शादी का बंधन जीवनभर का साथ होता है, लेकिन कभी-कभी आपसी तकरार इतनी बढ़ जाती है कि नौबत तलाक तक पहुंच जाती है। वैसे आमतौर पर तलाक में पति की तरफ से पत्नी को गुजारा भत्ता दिया जाता है, लेकिन लंदन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां तलाक के बाद एक पति करोड़ों का मालिक बन गया।
अमीर लोगों के तलाक के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। ऐसे कई अरबपति हैं, जिन्होंने अपनी पत्नी से डिवोर्स लेने के बाद करोड़ों-अरबों में राशि का भुगतान किया है। जिसमें दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी पत्नी मैकेंजी से रिश्ता खत्म करने के लिए 38 अरब डॉलर (2.6 लाख करोड़ रुपए) दिए थे।
चर्चाओं में बिजनेस घराने का यह तलाक
लेकिन अब जिस तलाक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो इससे उलट है। यहां पत्नी तलाक के बाद अपने पति को इतनी भारी भरकम रकम देने जा रही है, जिसको सुनकर आपने दंग रह जाएगे। मामला इंग्लैंड की राजधानी लंदन का है, जहां बिजनेस घराने से जुड़ी लुईस बैकस्ट्रॉम और मार्टिन वेनबर्ग के बीच तलाक होने जा रहा है। शादी के 6 साल बाद दोनों अपने रास्ते अलग कर रहे हैं।
पति ने मांगे थे 4 अरब रुपए
डिवोर्स का मामला कोर्ट पहुंचा तो मार्टिन वेनबर्ग ने कहा कि उन्हें लुईस से 4 अरब रुपए चाहिए। इसके लिए कोर्ट में जज के सामने तमाम तरह की दलीलें और तर्क दिए गए। यहां तक की वाइफ की कंपनी में काम करने का भी हवाला दिया, लेकिन जब कोर्ट ने उनकी इस मांग को ठुकरा दी तो हाई कोर्ट के जज ने कहा कि तलाक में शादी के पहले की शर्तों के आधार पर से ही पैसा तय होगा।
अब 66 करोड़ का पैकेज, हर साल 61 लाख
जिसके बाद कोर्ट ने लुईस को आदेश दिया कि वह अलग रह रहे अपने पति मार्टिन को 6.5 मिलियन पाउंड यानी करीब 66 करोड़ रुपए का पैकेज दें। इसके अलावा रोजमर्रा के खर्चे के लिए 60 हजार पाउंड (करीब 61 लाख रुपए) हर साल देती रहें।
जानें दोनों की कितनी है संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब लुईस की मार्टिन से शादी हुई थी तो वो बिल्टिमा फाउंडेशन की चेयरमैन थीं, इसी के साथ बिर्गमा होल्डिंग्स (हांगकांग) लिमिटेड में भी उनके शेयर थे। बता दें कि दोनों कंपनियां उनके दादा ने शुरू की थी। वर्तमान में लुईस के पास करीब 25 अरब रुपए की संपत्ति है, तो मार्टिन की प्रोपर्टी सिर्फ 2 करोड़ रुपए थी।












Click it and Unblock the Notifications