Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चोरी-चोरी फ्रिज से स्नैक्स निकाल रही थी छोटी बच्ची, मां ने पकड़ा तो किया ये क्यूट काम, Video वायरल

नई दिल्ली। बच्चे बहुत मासूम होते है इसलिए उनकी शरारतें भी दिल को लुभाती और हंसाती है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हीं बच्ची अपनी मम्मी की नजरों से बचकर फ्रिज से स्नैक्स निकालती है, लेकिन पकड़े जाने पर कहती है कि वो सो रही है और वो मिलियन डॉलर स्माइल देकर खड़े-खड़े सोने का नाटक करती है, बच्ची का क्यूट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

चोरी-चोरी फ्रिज से स्नैक्स निकाल रही थी छोटी बच्ची और फिर...

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की फ्रिज के पास एक पैकेट लेकर खड़ी है और अपवी मम्मी की आवाज सुनते ही अपनी आंखें बंद कर लेती है, उसके बाद उसकी मम्मी बोलती हैं 'अपनी आंखें खोले.' जिस पर लड़की कैमरे की ओर देखकर बहुत ही शरारत भरी स्माइल देती है, जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर हंसी आ जाती है, लड़की की स्माइल काफी मोहक है, इस वीडियो को क्रिस वॉन ने शेयर किया है।

'क्या यह बच्ची सोने की एक्टिंग कर रही है'

क्रिस वॉन ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'क्या यह बच्ची सोने की एक्टिंग कर रही है, जब मैंने इसे खाना चुराते पकड़ा' फेसबुक पर इस वीडियो के मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, ट्विटर पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है, अब तक 3.8 मिलियन लोगों ने इसे देखा।

देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+