Laughing Snake: क्या सांप को कभी हंसते हुए देखा है? इन जानवरों ने जीता बेस्ट 'कॉमेडियन' का अवॉर्ड

नई दिल्ली, 5 सितंबर। आज-कल की तनाव भरी जिंदगी में अगर थोड़ा सा हंसकर रिलैक्स होने का मौका मिले तो इसमें हर्ज ही क्या है। सोशल मीडिया पर जहां हर तरफ से बुरी खबरें मिल रही हैं वहीं, जंगल की दुनिया से सामने आई कुछ मजेदार तस्वीरों यूजर्स का दिल खुश कर दिया है। हंसना सिर्फ हम इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी जरूरी है। खतरनाक से दिखने वाले जीवों में भी भावनाएं होती हैं, वह भी हमारी तरह रोते और हंसते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सांप से डरकर आप भागते हैं, वो भी हंसता होगा।

कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटो अवार्ड्स की लिस्ट जारी

कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटो अवार्ड्स की लिस्ट जारी

जी हां, हमारी बातों पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन यह सच है। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें जंगली जानवरों को अजीबोगरीब रिएक्शन ने यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, वाइल्डलाइफ तस्वीरों और वीडियो के लिए मशहूर वेबसाइट ने हर वर्ष की तरह इस साल भी कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटो अवार्ड्स के लिए टॉप 42 तस्वीरों की लिस्ट जारी की है। सोशल मीडिया पर ये फोटोज जमकर वायरल हो रही है।

कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटो अवार्ड्स की लिस्ट जारी

कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटो अवार्ड्स की लिस्ट जारी

जी हां, हमारी बातों पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन यह सच है। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें जंगली जानवरों को अजीबोगरीब रिएक्शन ने यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, वाइल्डलाइफ तस्वीरों और वीडियो के लिए मशहूर वेबसाइट ने हर वर्ष की तरह इस साल भी कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटो अवार्ड्स के लिए टॉप 42 तस्वीरों की लिस्ट जारी की है। सोशल मीडिया पर ये फोटोज जमकर वायरल हो रही है। (फोटो साभार: फोटोग्राफर मार्टिन नोवोत्ना)

7,000 में से चुनी गई सिर्फ 42 तस्वीरें

7,000 में से चुनी गई सिर्फ 42 तस्वीरें

हम आपके लिए इन्हीं 42 तस्वीरों में से चुनकर कुछ बेहतरीन और मजेदार फोटोज लेकर आए हैं जिसे देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। इन खूबसूरत तस्वीरों को दुनियाभर के फोटोग्राफर्स द्वारा कैमरे में कैद किया गया है। हंसते हुए सांप समेत इनमें से कई तस्वीरें भारत में ली गई हैं। बता दें कि कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटो अवार्ड्स के लिए 7,000 से अधिक तस्वीरों में से सिर्फ 42 को चुना गया है।

सांप की स्माइल ने लूटा सबका दिल

सांप की स्माइल ने लूटा सबका दिल

मशहूर फोटोग्राफर आदित्य क्षीरसागर द्वारा ली गई इस तस्वीर को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लाफिंग स्नेक नाम से फेमस इस फोटो को देख हर कोई दंग है, कुछ लोगों को यह सांप क्यूट लग रहा है। आदित्य क्षीरसागर ने कहा, भारत के पश्चिमी घाटों में बेल सांप बहुत आम तौर पर देखे जाने वाले सांप हैं। जब कोई उनके करीब जाने की कोशिश करता है तो वह अपना मुंह खोलकर खुद को आक्रामक दिखाने की कोशिश करते हैं।

एंग्री बर्ड

एंग्री बर्ड

इस फोटो को एंड्रयू मेयस ने दक्षिण अफ्रीका के जंगलो से अपने कैमरे में कैद किया है। उन्होंने बताया, मैंने यह शॉट दक्षिण अफ्रीका के रिटवेली नेचर रिजर्व में एक पेड़ पर बैठे पाइड स्टारलिंग्स के एक समूह की तस्वीर लेते समय लिया था। यह सोमवार की सुबह मेरे मूड को पूरी तरह से बताता है।

गंभीर चर्चा करते पेंगुइन

गंभीर चर्चा करते पेंगुइन

यूके के फोटोग्राफर कैरल टेलर के कैमरे में कैद हुई पेंगुइन की इन तस्वीरों पर लोग तरह-तरह के मीम बना रहे हैं। कैरल टेलर ने भी फोटो पर रिएक्शन देते हुए कहा कि दो जेंटू पेंगुइन सर्फ से बाहर आने के बाद चर्चा कर रहे हैं। यह तस्वीर फॉकलैंड द्वीप समूह में ली गई थी।

जिराफ की सवारी करता बंदर

जिराफ की सवारी करता बंदर

नीदरलैंड के फोटोग्राफर डिर्क-जान स्टीहौवर ने बड़ी मुश्किल के बाद जिराफ और बंदर की इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया। जिराफ की सवारी करता प्रतीत होता ये बंदर दरअसल एक सूखे पेड़ पर बैठा हुआ है। स्टीहौवर ने बताया कि बंदरों का एक समूह एक दूसरे के साथ खेल रहा था, तभी जिराफ दाईं ओर से आया। फ्रेम में देखने पर लग रहा था जैसे बंदर, जिराफ के ऊपर बैठा है।

फोटो के लिए गिरगिट ने दिया पोज

फोटो के लिए गिरगिट ने दिया पोज

भारत के मशहूर फोटोग्राफर गुरुमूर्ति द्वारा द्वारा ली गई इस तस्वीर की खूब तारीफ हो रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि हरे रंग का एक गिरगिट टहनी पर अजीब मुद्रा में बैठा हुआ है। देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे वह गुरुमूर्ति की तस्वीर के लिए ही पोज दे रहा हो।

बंदर की निकली चीख!

बंदर की निकली चीख!

यूके के फोटोग्राफर केन जेन्सेन के कैमरे में कैद हुई बंदर की ये तस्वीर सबसे फनी फोटोज में से एक हैं। केन जेन्सेन ने बताया, बंदर की ये तस्वीर युन्नान चीन में ली गई थी। बंदर जिस स्थित में देखने में तो वह काफी खतरनाक लगता है, लेकिन वह सिर्फ तार पर झूल रहा था।

इन्होंने की थी कॉमेडी वाइल्डलाइफ की शुरुआत

इन्होंने की थी कॉमेडी वाइल्डलाइफ की शुरुआत

कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी अवार्ड्स की स्थापना 2015 में पेशेवर फोटोग्राफर पॉल जॉयन्सन-हिक्स एमबीई और टॉम सुलम द्वारा की गई थी। ये दोनों ही फोटोग्राफर एक ऐसी प्रतियोगिता चाहते थे जो वन्यजीव फोटोग्राफी के हल्के अनदेखे नजारों पर केंद्रित हो और कॉमेडी के जरिए वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने में मदद करे।

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'गर्लफ्रेंड' की तलाश में युवक का पीछा करने लगा समुद्री सांप, रोमांस के लिए पार कर दी हदें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+