हवा में लहरा रहे शेर के खूबसूरत बाल, लोग बोले- दादा.. कौन सा शैम्पू लगाते हो!
इन दिनों बब्बर शेर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। खुले आसमान के नीचे बैठे शेर के खूबसूरत बालों को देखकर लोग अपना दिल हार रहे हैं।

Viral Video of Lion: शेर को जंगल का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता। शेर की दहाड़ से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हों भी कैसे ना, जंगल का राजा है ही इतना शानदार और खूंखार। शेर की सिर्फ दहाड़ से ही जंगल के सभी जानवर छिप जाते हैं। उसके आगे बड़े से बड़ा जानवर भी टिकने की हिम्मत नहीं कर सकता। हालांकि, इस खूंखार जानवर का एक खूबसूरत रूप भी है। यही रूप वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में शेर के बाल ऐसे लहलहा रहे हैं, मानो उसने कोई शैंपू किया हो। शेर के सिल्की और खूबसूरत अयाल (बाल) देखकर हर कोई उसका मुरीद हो रहा है। ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि शेर दादा किसी शैम्पू का एड कर रहे हैं।

शेर दादा के सुनहरे बाल
सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई वीडियोज ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बस देखते रहने का ही मन करता है। ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शेर को अपने खूबसूरत बाल लहराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
शेर के इस खूबसूरत वीडियो को @Gabriele_Corno नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि बब्बर शेर कैसे राजाओं की तरह खुले आसमान के नीचे बैठा हुआ है। देखने से ऐसा लग रहा है कि शेर अपनी कंपनी को एन्जॉय कर रहा है। उसके घने बाल बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।

शेर के बालों पर दिल हार रहे लोग
शेर के बाल हवा में ऐसे उड़ रहे हैं, मानो कोई जानबूझकर उड़ा रहा हो। वीडियो देख कोई भी अपना दिल हार बैठेगा। इस वीडियो को 2.2 लाख व्यूज और 21 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही सैकड़ों यूजर्स ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जमकर कमेंट कर रहे यूजर्स
इस खूबसूरत वीडियो को जो भी देख रहा है, खुद को इसकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा है। वीडियो को देखकर एक शख्स ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि ये किसी शैम्पू ब्रांड के लिए विज्ञापन कर रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा कि इसके बाल कितने शानदार हैं। वहीं अन्य यूजर्स ने भी शेर दादा की जमकर तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications