सोशल मीडिया पर सोते हुए शेर का वीडियो वायरल, दहाड़ से भी तेज लिए खर्राटे
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। वीडियो में एक शेर सोता हुआ नजर आ रहा है। शेर को शिकार करते हुए तो आपने देखा होगा लेकिन इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें शेर तेज-तेज खर्राटे (Lion Snores) लेते नजर आ रहा है। वीडियो को देख हर कोई हैरान है, कि शेर इतनी तेज खर्राटे लेता है। वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा (Sushanta Nanda) ने शेयर किया है।
Recommended Video

18 से 20 घंटे तक सो सकता है शेर
इसमें देखा जा सकता है कि शेर जंगल में अकेला सो रहा है और जोर-जोर से खर्राटे ले रहा है। सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जब किंग खर्राटे लेता है, दहाड़ से भी तेज। शेर जंगल में 18 से 20 घंटे तक सो सकता है। जू में इनकी नींद कम हो जाती है। मादा शेर बच्चों की देखभाल करती है, ऐसे में वो केवल 12 घंटे ही सो पाती है। यहां जंगल का राजा बहुत बड़ा सपना देख रहा है।'

हजारों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को शुक्रवार सुबह (17 अप्रैल) पोस्ट किया गया है, जिसके अब तक 4 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही वीडियो को 500 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं इस वीडियो को 143 से ज्यादा लोगों ने री-ट्वीट किया है। ट्विटर पर लोग वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लोगों ने शेर को बताया जंगल का राजा
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये सामान्य है या कोई श्वसन समस्या है?' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'सर यह मदमस्त गर्वोक्ति पूर्ण गर्जना निसंदेह सिद्ध करती है वह जंगल का राजा क्यो हैं!' यहां देखें वीडियो को देखने के बाद लोग क्या बोल रहे हैं-












Click it and Unblock the Notifications