बिना सिग्नल प्लेन से हटा ली सीढ़ी, फिर हुआ हादसा, एयरलाइन कर्मचारी चपेट में, देखें Video

एयरपोर्ट जैसी सबसे सुरक्षित जगह पर किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए विशेष प्रबंध होते हैं। ऐसी जगहों पर लापरवाही की बात आमतौर पर बहुत कम देखने को मिलती है, लेकिन एक एयरपोर्ट पर ऐसी घटना सामने आई, जिसका खामियाजा खुद एयरलाइंस कंपनी के एक कर्मचारी को भुगतना पड़ा। दरअसल एयपोर्ट पर काम करने वाला शख्स प्लेन से सीधे नीचे गिर पड़ा।

हादसा ट्रांसनुसा एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ के एयरबस A320 से गिरने से इंडोनेशिया के जकार्ता एयरपोर्ट पर हुआ। जहां एक एयरलाइन कर्मचारी विमान से गिर गया। विमानन सलाहकार सजंय लजार ने इस वाीडियो पर एक्स पर शेयर किया। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा ट्रांसनुसा एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ के साथ हुआ, जो एयरबस A320 से नीचे गिर गया।

Indonesia Airport Video

सोशल मीडिया पर साझा की गई वीडियो क्लिप में एक शख्स को दरवाजे की ओर बढ़ते हुए केबिन क्रू से बात करते हुए देखा गया। बातचीत के दौरान उसने ध्यान नहीं दिया की सीढ़ी हटा ली गई है और उसने कदम आगे बढ़ा दिए। ऐसे में वो अपना संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद इसको लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने पूछा, "दरवाजा बंद किए बिना उन्होंने सीढ़ी कैसे हटा दी? क्या यह बुनियादी एसओपी नहीं है...किसी भी ग्राउंड स्टाफ/क्रू के लिए सबसे बुरा सपना है।" वहीं एक अन्य शख्स ने कहा, "उतरते समय ग्राउंड स्टाफ को सावधान रहना चाहिए।"

एक यूजर ने वीडियो शूट करने वाले को निशाने पर लिया और कहा, "मुझे कभी समझ नहीं आता कि लोग ऐसी घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए सही समय पर सही जगह पर कैसे मौजूद हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+