VIDEO: अचानक दिखा 13 फुट का किंग कोबरा तो मचा हड़कंप, ऐसे किया काबू
नई

क्या आपने देखा है 13 फुट लंबा किंग कोबरा
पूरा मामला दक्षिणी थाईलैंड के एक सीवर का है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सीवर में 4 मीटर यानी करीब 13 फुट लंबा किंग कोबरा देखा तो उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी सांप पकड़ने वाले रेस्क्यू फाउंडेशन को दी, इसके बाद राहत और बचाव दल ने मंगलवार को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इस किंग कोबरा को नाले से बाहर निकाला। इस दौरान जिस टीम ने ये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया उनका कहना है कि उन्होंने इतना लंबा किंग कोबरा पहली बार देखा है।

पीछा करने के बाद ड्रेनेज पाइप के अंदर से पकड़ा गया
पूरे मामले में सामने आए वीडियो को देखें तो कोबरा लगातार नाले में दिखाई दे रहा है, वो एक पाइप के अंदर घुसता दिखाई देता है। हालांकि तुरंत ही राहत और बचाव दल उसे कई बार बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। बचाव दल के एक सदस्य ने ड्रेनेज पाइप के अंदर घुस रहे दुनिया के सबसे जहरीले सांप किंग कोबरा का पीछा किया। कोबरा बार-बार पानी के अंदर छिप रहा था और फिर पाइप में जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कई कोशिशों के बाद आखिरकार बचाव दल के सदस्य ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली।
देखिए, दुनिया के सबसे जहरीले सांप किंग कोबरा का रेस्क्यू ऑपरेशन
बताया जा रहा कि हाउसिंग एस्टेट के एक सिक्युरिटी गार्ड ने सबसे पहले इस कोबरा को देखा और फिर मामले की जानकारी रेस्क्यू ग्रुप को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू फाउंडेशन के सात कार्यकर्ता इस कोबरा को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम के सदस्यों के मुताबिक, जिस कोबरा को उन्होंने पकड़ा वो करीब 4 मीटर लंबा था। इसका करीब 15 किलो था। माना जा रहा कि ये तीसरा सबसे लंबा कोबरा था। सीवर से इसे निकालने के बाद जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।
इसे












Click it and Unblock the Notifications