किंग कोबरा निकला 'शातिर', चिड़ियाघर के कर्मचारियों को चकमा देकर हुआ फरार, नहीं छोड़ा कोई सबूत

दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल इस किंग कोबरा को कुछ दिन पहले ही चिड़ियाघर में लाया गया था, जो अब अपने बाड़े से गायब है।

King Cobra escaped from zoo: अक्सर जब कोई ऐसी खबर आती है कि किसी जंगल से कोई जंगली जानवर निकलकर इंसानी बस्ती में घुस आया है तो हर तरफ दहशत का माहौल बन जाता है। और, ये दहशत उस वक्त तक कायम रहती है, जब तक उस जंगली जानवर को पकड़कर वापस जंगल में ना छोड़ दिया जाए। लेकिन, जरा सोचिए कि अगर किसी चिड़ियाघर से, कोई किंग कोबरा सांप निकल भागे तो क्या होगा? दरअसल दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल इस किंग कोबरा को कुछ दिन पहले ही चिड़ियाघर में लाया गया था, जो अब अपने बाड़े से गायब है।

कुछ दिन पहले ही लाया गया था चिड़ियाघर में

कुछ दिन पहले ही लाया गया था चिड़ियाघर में

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, ये मामला स्वीडन के स्टॉकहोम में स्कैनसेन चिड़ियाघर का है, जहां से 'सर हिस्स' नाम का ये किंग कोबरा गायब है। इस सांप को कुछ दिन पहले ही इस चिड़ियाघर में लाया गया था। ये सांप जब अपने बाड़े में नहीं मिला तो चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने इसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब काफी खोजने पर भी इसका पता नहीं चला तो एहतियात के तौर पर चिड़ियाघर को ही बंद कर दिया गया।

एहतियात के तौर पर बंद किया गया चिड़ियाघर

एहतियात के तौर पर बंद किया गया चिड़ियाघर

चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि ये किंग कोबरा एक लैंप फिक्सचर के जरिए चढ़कर अपने बाड़े से पहले बाहर निकला और इसके बाद एक पेड़ की शाखा पर चढ़कर आगे निकल गया। अधिकारियों का मानना है कि ये सांप अभी चिड़ियाघर में कहीं छिपकर बैठा है और इसीलिए फिलहाल चिड़ियाघर को आंशिक तौर पर बंद कर दिया गया है।

लगाए गए विशेष छिपे हुए कैमरे

लगाए गए विशेष छिपे हुए कैमरे

सांप को पकड़ने के लिए चिड़ियाघर के कर्मचारी वो सभी तरीके अपना रहे हैं, जिनसे किसी भी सांप को खोजा जाता है, लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक इस किंग कोबरा का कोई पता नहीं चला है। इसके अलावा अधिकारियों ने चिड़ियाघर में कुछ विशेष छिपे हुए कैमरे भी लगाए हैं, ताकि उस सांप को पकड़ा जा सके। वहीं, चिड़ियाघर के अधिकारी जोनास वाह्लस्ट्रोम ने बताया कि वो सांप अभी खुद से बाहर नहीं निकलेगा, क्योंकि बाहर का मौसम काफी सर्द है, इसलिए हो सकता है कि वो अभी जहां है, वहीं छिपा रहे।

'काफी चालाक है ये किंग कोबरा'

'काफी चालाक है ये किंग कोबरा'

जोनास वाह्लस्ट्रोम ने आगे बताया, 'ये सांप काफी चालाक है। दरअसल, सांपों को ठंड से बचाने के लिए बाड़ों में जो लैंप लगे हैं, वो काफी गर्म होते हैं, जिससे सांप लैंप के पास नहीं आ पाते। लेकिन, अगर कोई सांप अपने बाड़े से बाहर निकल आता है, जहां करीब 30 डिग्री तापमान रहता है, तो स्वाभाविक सी बात है कि वो सांप तब तक खुले में नहीं आएगा, जब तक कि मौसम गर्म ना हो जाए।'

'20 लोगों को मार सकता है किंग कोबरा का जहर'

'20 लोगों को मार सकता है किंग कोबरा का जहर'

जोनास वाह्लस्ट्रोम ने कहा, 'सभी बिलों को बंद कर दिया गया और चिड़ियाघर से बाहर निकलने के सभी रास्तों पर निगरानी है। अब जैसे ही वो सांप अपनी नाक बाहर निकालेगा, तो उसे एहसास होगा कि मौसम बहुत सर्द है और इसके बाद शायद वो वहां से हटे।' आपको बता दें कि ऐसा माना जाता है कि एक किंग कोबरा के जहर का दो-दसवां हिस्सा करीब 20 लोगों या एक विशाल हाथी को मार सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+