किंग कोबरा को Kiss करने की कोशिश कर रहा था युवक, अचानक हो गया हमला, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली, अक्टूबर 01। सरीसृप की श्रेणी में सांप एक ऐसा जीव है जो अक्सर लोगों की जान तक ले लेता है। सांप के काटने के बाद इंसान के बचने के बहुत ही कम चांस होते हैं, इसलिए सांप के साथ कोई छेड़छाड़ करने से पहले हजार बार सोचना है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जो आ बैल मुझे मार वाली कहावत को सही साबित करता है। दरअसल, वायरल वीडियो में एक युवक किंग कोबरा को चूमने की कोशिश करता है और इसी कोशिश में सांप उस युवक को काट लेता है।

कर्नाटक के शिवमोगा में घटी है घटना
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो कर्नाटक के शिवमोगा जिले का बताया जा रहा है। शिवमोगा के भद्रावती में यह घटना घटी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सांप के साथ खिलवाड़ कर रहा है, लेकिन इसी छेड़छाड़ के दौरान सांप उसके होट पर काट लेता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

सांप के हमले में बचा युवक
जानकारी के मुताबिक, सांप का शिकार हुआ युवक एक रैप्टाइस रेस्क्यू करने वाला कार्यकर्ता है। 30 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी सांप को चूमने की कोशिश कर रहा है। उसके इस करतब का वीडियो भी बनाया जा रहा है, लेकिन अचानक किंग कोबरा उस युवक के होट पर काट लेता है। हालांकि वो इस हमले में बच जाता है, लेकिन यह वीडियो और लोगों को यह सीख देने के लिए है जो जीव जंतुओं के साथ छेड़खानी करते हैं।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
वायरल वीडियो पर कई लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि जिंदा बचा या नहीं? एक अन्य यूजर ने लिखा है, "मुझे लगता है कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन लिप-टू-लिप है।" तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह सिर के नीचे आता है..' महिलाएं पुरुषों से ज्यादा क्यों जीती हैं।
In a horrifying video which has surfaced online, a man from #Karnataka's #Shivamogga was bitten by the #Cobra on the lip when he tried to kiss it. He survived the #SnakeBite.#ViralVideo #Snake pic.twitter.com/d3ge1A5Wx6
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) October 1, 2022












Click it and Unblock the Notifications