'384 किलो वाले कद्दू की नाव' से 61 किलोमीटर का सफर! शख्स ने रच दिया विश्व कीर्तिमान

नई दिल्ली, 30 अगस्त। दुनिया में कुछ कर दिखाने का जज्बा इंसान को सबसे अगल पहचान देती है। वैसे तो दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन कुछ ऐसी प्रतिभाएं हैं जो बहुत कम देखने को मिलती हैं। एक शख्स ने कुछ ऐसे ही टैलेंट से इतिहास रच दिया है। पहले तो एक विशाल कद्दू को तैयार करना और उसे नाव की तरह यूज करना व्यक्ति का जुनून बन गया था, जिसमें उसने शत- प्रतिशत सफलता हासिल की।

कद्दू में 61 KM का सफर

कद्दू में 61 KM का सफर

डुआने हेन्सन संयुक्त राज्य अमेरिका के वो शख्स हैं जिन्होंने ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। उन्होंने एक विशाल खोखले कद्दू में बैठकर 61 किलोमीटर नाव में सफर किया। दुनिया में ये यह एक नया रिकॉर्ड है। ऑल डेव सिटी ट्विटर अकॉउन्ट के एक पोस्ट के अनुसार, नेब्रास्का के डुआने हेन्सन ने नदी में 61 किलोमीटर यात्रा की।

 11 घंटा 30 मिनट की यात्रा

11 घंटा 30 मिनट की यात्रा

अधिकारियों के अनुसार, डुआने हेन्सन ने मिसौरी नदी में 27 अगस्त की सुबह करीब साढ़े सात बजे से शाम साढ़े छह बजे के बीच 61 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। उनके कद्दू के बर्तन के पीछे एसएस बर्टा नाम लिखा था। उनके पास एक पतवार थी जिसके सहारे वो नाव के आगे बढ़ा रहे थे।

60वें जन्मदिन पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

60वें जन्मदिन पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डुआने हेन्सन के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को हेन्सन का 60वां जन्मदिन था। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, 'लंबे समय से नेब्रास्का निवासी हेन्सन को एक बड़े कद्दू, लौकी और अन्य सब्जियां उगाने का शौक है। वो पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र मे रिकॉर्ड बनान के लिए काम कर रहे हैं। हेन्सन का उनका 60वें जन्मदिन मनाने का तरीका अनोखा था।'

384 किलो वाले कद्दू की नाव

384 किलो वाले कद्दू की नाव

सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों में मिस्टर हैनसेन विशालकाय कद्दू के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। ये वो कद्दू है, जिसका वजन 846 पाउंड(384 किग्रा ) था। उन्होंने उन्होंने इसके बीच का मैटीरियल निकाल कर इसे खोखला कर दिया और नाव के रुप में प्रयोग किया।

2018 में भी बनाया था रिकॉर्ड

2018 में भी बनाया था रिकॉर्ड

'द गार्जियन' के अनुसार हेन्सन ने इससे पहले साल 2018 में इस तरह का रिकॉर्ड बनाया था। जब उन्होंने 'Longest Journey by Pumpkin Boat' प्रतियोगिता में भाग लिया था। ये प्रतियोगिता नॉर्थ डकोटा के ग्रैंड फोर्क्स में आयोजित हुई थी। जिसें उन्होंने कद्दू में बैठकर 41.038 किमी (25.5 मील) की यात्रा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+