घर से छुट्टियां मनाने निकला था लड़का, बन गया इस जानवर का शिकार
कोलंबो। ब्रिटेन का रहने वाला एक युवा पत्रकार श्रीलंका में छुट्टियां मनाने पहुंचा थ लेकिन फुरसत के दो पल इसी की जिंदगी पर भारी पड़ गए। छुट्टियों के दौरान ये पत्रकार ऐसे भयानक हमले का शिकार हुआ कि कोई छुट्टियों से ही खौफ खाने लगेगा।

ब्रिटेन में फाइनेंशियल टाइम्स के लिए काम करने वाले 24 साल पॉल मैक्लीन अपने कुछ दोस्तों के साथ श्रीलंका की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां मनाने गया था। एक शाम वो दोस्तों के साथ पनामा गांव में घूम रहा था। तभी वो टॉयलेट ढूंढने के लिए अपने दोस्तों को बोलकर निकल गया। उसके दोस्त काफी देर तक उसकी राह देखते रहे लेकिन वो नहीं लौटा। जब पुलिस को इसकी सूचना मिसी तो उन्होंने पॉल की छानबीन शुरू की।
ये भी पढ़ें: सड़क पर बैठे-बैठे ही सो गया ये बच्चा, इस जानी-मानीं एक्ट्रेस ने पोस्ट की तस्वीर
इसके एक दिन बाद पुलिस को पॉल का शव कीचड़ से सना हुआ मिला। पॉल कोलंबो से 360 कीलोमीटर दूर पनामा गांव के पास बीच पर मिला। उनके दाहिने पैर सात-आठ घाव भी मिले हैं। पुलिस को शक है कि पॉल मगरमच्छ का शिकार हुए हैं। जिस जगह पॉल का शव मिला, वहां काफी मगरमच्छ आते थे। पत्रकार की मौत से पूरा अखबार सदमे में है।












Click it and Unblock the Notifications