सड़क पर बैठे-बैठे ही सो गया ये बच्चा, इस जानी-मानीं एक्ट्रेस ने पोस्ट की तस्वीर

फिलीपींस। सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ भी तुरंत वायरल हो जाता है। फिर वो चाहे कोई तस्वीर हो या खबर, दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचने में उसे जरा भी वक्त नहीं लगता। अब इस बच्चे को ही देख लीजिए, जिसकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है और बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज उसे तलाश रहे हैं।

Bizarre

फिलीपींस की जानी-मानीं एक्ट्रेस शेरोन कुनेटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बच्चे की तस्वीर पोस्ट की है। वो इस बच्चे से मिलना चाहती हैं और उसकी मदद करना चाहती हैं। फोटो में एक बच्चा कुछ सब्जियों के आगे बैठा सो रहा है। तस्वीर से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये बच्चा बाजार में ग्राहकों के इंतजार में वहीं सो गया। शेरोन ने बच्चे के लिए लिखा कि वो रोजाना इसकी सब्जियां खरीदनी चाहेंगी और इसे स्कूल भी भेजेंगी।

एक्ट्रेस के फोटो शेयर करने के बाद कई लोग इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बच्चे की जल्दी से जल्दी मदद की जाए। अच्छा बचपन हर बच्चे का अधिकार है। वहीं कुछ यूजर ने कहा कि ये तस्वीर पुरानी है और फिलीपींस की नहीं है। एक इंस्टा यूजर ने तो बच्चे का नाम भी बताते हुए कहा कि ये काफी पुरानी तस्वीर है और ये अब बच्चा नहीं रहा। ये तस्वीर जहां की भी है, लेकिन फिल्हाल इसने इंटरनेट पर सनसनी फैला रखी है।

ये भी पढ़ें: २ इंच छोटे लहंगे की वजह से दुकानदार पड़ा मुश्किल में, 8 साल बाद जीता केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+