कलेक्टर हो तो ऐसा! हाथ घसीटकर आ रहे दिव्यांग को टेबल पर बैठाया, फिर तसल्ली से सुनी फरियाद, VIDEO VIRAL

Jaipur collector: इन दिनों जयपुर के कलेक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे दिव्यांग को टेबल पर बैठाकर उसकी फरियाद सुनते दिख रहे हैं। ये वीडियो देखने के बाद लोग कलेक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे।

Jaipur Collector

Jaipur collector Prakash Purohit: जयपुर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सुर्खियों में बने रहने की वजह कलेक्टर का वायरल हो रहा एक वीडियो है। वीडियो देखने के बाद कोई भी उनकी तारीफ किए बिना थक नहीं रहे हैं। क्लिप में कलेक्टर की दरियादिली साफ नजर आ रही है। अकसर देखा जाता है कि कलेक्टर साहब जब लोगों की फरियाद सुनते हैं तो उन्हें बैठने को कुर्सी तक नहीं दी जाती। लोग खड़े होकर ही अपनी फरियाद सुनाते हैं। लेकिन जयपुर के कलेक्टर एक दिव्यांग शख्स को बाकायदा अपनी मेज पर बैठाकर उनकी फरियाद सुनते नजर आ रहे हैं।

फरियाद सुन रहे थे कलेक्टर
बताते चलें कि मामला गुरुवार 16 मार्च का है, जब कलेक्टर अपने ऑफिस में लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इस बीच जन सुनवाई के दौरान एक दिव्यांग भीड़ के बीच से हाथों को घसीटता हुआ आता नजर आया। जैसे ही कलेक्टर ने इस दिव्यांग को देखा, उन्होंने उसे टेबल पर बैठाया। इसके बाद दिव्यांग ने अपनी सारी परेशानी कलेक्टर को बताई।

वीडियो में दिव्यांग कलेक्टर के साथ अपनी परेशानी के बारे में बात करता हुआ नजर आ रहा है। दिव्यांग की पूरी परेशानी सुनने के बाद कलेक्टर ने उसे मदद का आश्वासन भी दिया। क्लिप में दिव्यांग को पेज पलट पलटकर कलेक्टर को अपनी परेशानी सुनाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इस बीच कलेक्टर की दरियादिली देखने के बाद लोग काफी खुश हो रहे हैं। अकसर खड़े कर या फिर बैठाकर लोगों की परेशानी सुनने वाले कलेक्टर इस दिव्यांग को मेज पर बैठाकर इसके पास आकर तसल्ली से उसकी परेशानी सुनते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल
लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कलेक्टर की दरियादिली और जन सुनवाई करने का तरीका लोगों का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि जयपुर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने दिव्यांग को टेबल पर बैठाकर सुनी फरियाद। सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ।

कौन है दिव्यांग शख्स?
जानकारी के मुताबिक, जिस दिव्यांग की फरियाद कलेक्टर उसे टेबल पर बैठाकर सुन रहे हैं, उसका नाम ओमप्रकाश कुमावत है। ये दिव्यांग जयपुर जिले की फुलेरा तहसील के पचकोडिया गांव का निवासी है। जनसुनवाई के दौरान ओमप्रकाश ने कलेक्टर को बताया कि वे बचपन से ही दिव्यांग हैं और पैरों से चल नहीं पाते। फरियाद सुनाते हुए ओमप्रकाश ने कहा कि उनके घर के सामने ऊंची सड़क बनी है। बारिश के दौरान सड़क का सारा पानी घर में घुस जाता है। कलेक्टर ने दिव्यांग को इस समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+