ITBP ने पहली बार आयोजित की बर्फ की दीवार पर चढ़ने की प्रतियोगिता, सामने आईं तस्वीरें
देश में पहली बार बर्फ की दीवार पर चढ़ने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने।
लेह, 28 फरवरी। देश में पहली बार बर्फ की दीवार पर चढ़ने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन से जंग के बीच औंधे मुंह गिरा रूबल, रूसी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दर 9.5 बढ़ाकर की 20 प्रतिशत
Recommended Video

देश में पहली बार आयोजित हुई यह प्रतियोगिता
देश में पहली बार बर्फ की दीवार पर चढ़ने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने। नॉर्थ-वेस्ट फ्रंटियर आईटीबीपी द्वारा रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में 13 टीमों के सौ से अधिक पर्वतारोहियों ने भाग लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतियोगिता का आयोजन लद्दाख माउंटेनियरिंग गाइड एसोसिएशन (LMGA) के सहयोग से किया गया था।

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए लद्दाख के उपराज्यपाल
आईटीबीपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस कार्यक्रम की तस्वीरें साझा की हैं। आइस वॉल क्लाइंबिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर इस पूरी कार्यवाही का हिस्सा बने। उद्घाटन समारोह में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पर्वतारोहियों को बर्फ की दीवार पर चढ़ने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरण दिए गये। इसके साथ साथ 1976 की फिल्म रॉकी के साउंडट्रैक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

बर्फ पर चढ़ने की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करेगा ITBP
आईटीबीपी के एक जवान ने कहा कि यह पहली बार है जब भारत में बर्फ पर चढ़ने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागी थे। प्रतिभागी लद्दाख पुलिस, आईटीबीपी और लद्दाख पर्वतारोहण संघ से थे। वहीं, आईटीबीपी के अधिकारियों ने कहा कि अब लद्दाख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बर्फ पर चढ़ने की प्रतियोगिता आयोजित करेगा। वहीं, लद्दाख के सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने कहा, 'बर्फ पर चढ़ने की प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर थी। यह लद्दाख में युवाओं को प्रोत्साहित करेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। मैं आईटीबीपी को इसके आयोजन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications