हमास के साथ जंग छिड़ते ही इजराइल ने सैनिकों को ड्यूटी पर बुलाया, इस कपल ने एक रात में ही रचाई शादी
बीते कुछ दिनों से इजराइल और हमास के बीच खूनी संघर्ष जारी है। इस युद्ध में अभी तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हमास ने जब युद्ध की शुरुआत की तो इजराइल ने अपनी सेना को तैयार करना शुरू कर दिया और छुट्टी पर गए अपने सैनिकों को भी वापस बुलाना शुरू कर दिया। इजराइल के इन सैनिकों में उरी मिंटजर और एलिनोर योसेफिन नाम का एक कपल भी है। ये कपल अब इसलिए सुर्खियों में है, क्योंकि जंग के मैदान में जाने से पहले दोनों ने शादी रचा ली।
बताते चलें कि जब हमास ने इजराइल पर हमला किया और दंगों से देश दहल उठा तो ये कपल अपनी थाईलैंड की यात्रा पर था। जब उन्होंने इस खबर को सुना तो वो हैरान रह गए। इसके बाद दोनों जल्दबाजी में घर पहुंचे और जल्दी-जल्दी शादी की सारी रस्में निभाकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

उसी मिंटजर ने जल्दबाजी में और ऐसे हालातों के बीच शादी करने को लेकर कहा कि शादी के बारे में उन्होंने काफी सोचा लेकिन शादी ऐसे हालातों में होगी, ये कभी भी नहीं सोचा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि लौटकर वे वैसे ही शादी कर पाएंगे, जैसा कि उन्होंने सोचा था। मिंटजर ने अपनी पार्टनर एलिनोर को अपना प्रेजेंट, पास्ट और फ्यूचर बताया।
इजराइल और हमास के युद्ध की खबर सुनने के बाद कपल ने अपने शुभचिंतकों और परिजनों की मौजूदगी में शादी रचाई। कपल की शादी का संचालन करने वाले रब्बी डैविड ने कहा कि ऐसा नहीं होता कि युद्ध में जाने से पहले कोई कपल शादी रचा ले। ये शादी अपने आप में बेहद अलग है क्योंकि इससे दोनों के रिश्ते में मजबूती, दोनों का एक दूसरे के प्रति प्यार और समर्पण के बारे में साफ मालूम पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications