'यही दिन देखना था...', 'आयरन मैन' के हीरो रॉबर्ट डाउनी जूनियर की थूकी हुई च्यूइंग गम बिक रही 45 लाख में

Robert Downey Jr Gum chewed bid: आयरन फेम अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर की चबाई हुई च्यूइंग गम की एक ऑनलाइन वेबसाइट पर निलामी हो रही है। ये च्यूइंग गम 45 लाख में बिक रही है।

Robert Downey Jr Gum chewed bid

'क्या आप कोई भी च्यूइंग गम खरीदने के लिए 45 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं...या ये कहूं कि किसी की थूकी हुई च्यूइंग को आप 45 लाख में खरीदेंगे...? आपको ये सुनने में शायद अजीब लग रहा है लेकिन ऐसा सच में हो रहा है। ऑनलाइन एक वेबसाइट eBay पर चबाए हुए च्यूइंग गम की नीलामी 45 लाख रुपये में हो रही है। ये चबाई हुई च्यूइंग गम आयरन मैन' के हीरो रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) की है।

हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने एक इवेंट के दौरान च्यूइंग गम को चबाकर फेंक दिया था। जिसके बाद उसे किसी ने eBay पर ऑनलाइन निलामी के लिए डाला था, जो अब 45 लाख रुपये में बिक रही है। ये तो फिलहाल नीलामी का बेस प्राइस है ये कीमत अभी और भी ऊपर जा सकती है।

Robert Downey Jr Gum chewed bid

न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 13 फरवरी 2023 को हॉलीवुड फिल्मनिर्माता जॉन फैवरो का 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' का अनावरण हुआ था। लॉस एंजेलिस में डॉल्बी थिएटर के पास एक जगह है, जहां साइडवॉक पर हॉलीवुड के कई सुपरस्टार के नाम का स्टार बना हुआ है। जमीन पर साइडवॉक में पीतल से स्टार बना है। ऐसा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके योगदान को सेलिब्रेट करने के लिए किया जाता है। यहां सेलेब्रिटी समेत कई टूरिस्ट घूमने आते हैं। इस जगह को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम कहा जाता है।

Robert Downey Jr Gum chewed bid

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर हाल ही में जॉन फैवरो के नाम का स्टार बनाया गया है, जिसकी लॉन्चिंग 13 फरवरी को थी। इस इवेंट में रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी पहुंचे थे। यहां पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने स्टार पर मुंह से निकालकर च्यूइंग गम चिपका दिया।

च्यूइंग गम चिपकाने के बाद जैसे ही रॉबर्ट डाउनी जूनियर वहां से निकले, एक आदमी ने उस च्यूइंग गम को वहां से उठा लिया और उसके बाद eBay नाम की ऑनलाइन वेबसाइट पर निलामी के लिए डाल दिया। eBay की वेबसाइट पर चीजें खरीदी और बेची जाती हैं। च्यूइंग गम की बेस प्राइस 40 हजार डॉलर्स यानी 32,89,420 रुपये रखे गए थे।

जैसे ही लोगों को वेबसाइट पर पता चला कि ये रॉबर्ट डाउन जूनियर का चबाया हुआ च्यूइंग गम है तो लोगों ने इसकी खरीदारी के लिए बोली लगानी शुरू कर दी। बोली लगाने के बाद इसकी कीमत 55 हजार डॉलर्स यानी 45,22,952 रुपये पहुंच गई। 01 अप्रैल बोली लगाने की आखिरी तारीख है। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत और भी ऊपर जा सकती है।

Iron Man fame star Robert Downey Jr Gum chewed bid of Rs 45 lakh on eBay Internet going carzy

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है। खबर के वायरल होने के बाद ट्विटर पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ''आयरन मैन के च्यूइंग गम के लिए इतने लाख रुपये, लोगों को हो क्या गया है!''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''OMG एक थूकी हुई च्यूइंग गम के लिए इतना पैसा कौन देता है।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''च्यूइंग गम का एक टुकड़ा, जिसे कथित तौर पर हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम फुटपाथ पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने खाकर फेंक दिया था। उसकी निलामी बोली 55,000 डॉलर से शुरू हुई है।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आप मुझे ये च्यूइंग गम दे दीजिए, मैं आयरन मैन का शूट बना दूंगा।'' एक यूजर ने लिखा, '' आयरन मैन की थूकी हुई च्यूइंग गम eBay पर निलाम हो रही है। इस अजीब खबर ने कई लोगों को निराश कर दिया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+