बच्चे तरसते रहते हैं फिर... इन्फ्लुएंसर ने Bournvita को बताया नुकसानदायक, कंपनी ने भेजा नोटिस तो मांगी माफी
Post about Bournvita: बॉर्नवीटा के इन्ग्रीडियंट्स और पैकेजिंग का मजाक उड़ाना इन्फ्लुएंसर को उस वक्त भारी पड़ गया, जब कैडबरी ने उसे लीगल नोटिस भेज दिया।

Influencer shared post about Bournvita: एक इन्फ्लुएंसर को बॉर्नवीटा के इंग्रीडियंट्स पर वीडियो बनाना उस वक्त भारी पड़ गया, जब कंपनी ने उसे लीगल नोटिस भेज डाला।
Bournvita का उड़ाया मजाक
वीडियो में इन्फ्लुएंसर रेवंत हिमतसिंग्का ने कैडबरी के प्रोडक्ट बॉर्नवीटा के 'हेल्दी' वाले पोर्शन को गलत प्रचार बताया और उन सभी दावों का मजाक उड़ाया जो ब्रांड अपनी पैकेजिंग पर करता है।
'फिर बच्चे तरसते रहते हैं'
कैप्शन में हिमतसिंग्का ने लिखा, क्या सरकार को कंपनियों को अपनी पैकेजिंग में झूठ लिखने की अनुमति देनी चाहिए? माता-पिता अपने बच्चों को कम उम्र में ही चीजों का आदी बना रहे हैं और बच्चे जीवन भर चीनी के लिए तरसते रहते हैं। इन्फ्लुएंसर ने ट्विटर और लिंकड्इन जैसे प्लेटफॉर्मों पर इसे शेयर किया।
कैडबरी ने भेजा लीगल नोटिस
सोशल मीडिया पर पोस्ट के वायरल होने के बाद कैडबरी कंपनी ने शख्स को लीगल नोटिस भेज दिया। इसके बाद इन्फ्लुएंसर ने ये पोस्ट हटा दिया। हटाए गए उस पोस्ट को 12 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया। इसे बाद में एक्टर परेश रावल, पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद ने भी शेयर किया।
कंपनी ने शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट
कैडबरी बॉर्नवीटा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रोडक्ट के बारे में स्पष्टीकरण दिया। कंपनी ने कहा कि बॉर्नवीटा में विटामिन ए, सी, डी, आयरन, जिंक, कॉपर और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ये कई सालों से हमारे फॉर्मूलेशन का हिस्सा रहे हैं। हम हमेशा कहते आए हैं कि ये शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
इन्फ्लुएंसर को मांगनी पड़ी माफी
इसके बाद शुक्रवार को इन्फ्लुएंसर को कंपनी से माफी मांगनी पड़ी। इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए शख्स ने लिखा कि 13 अप्रैल को भारत की सबसे बड़ी फर्मों में से एक से कानूनी नोटिस मिलने के बाद मैंने ये वीडियो हटाने का फैसला लिया है। मैं ये वीडियो बनाने के लिए कैडबरी से माफी मांगता हूं। मेरा किसी भी ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने या फिर कंपनी को बदनाम करने का इरादा नहीं था। मैं कंपनी से मामले को कानूनी रूप से आगे ना बढ़ाने का अनुरोध करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications