Indigo पायलट को मुक्का मारकर sorry क्यों बोला? वीडियो बनाने वाली रशियन महिला का खुलासा

Indigo Pilot Incident: इन दिनों इंडिगो फ्लाइट की जोरों-शोरों से चर्चा है। पायलट के साथ मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। मगर अब मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है जब प्रत्यक्षदर्शी ने इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताया। ये प्रत्यक्षदर्शी कोई और नहीं बल्कि एक रूसी मॉडल है।

बीते दिनों इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को दे दनादन मुक्के मारे थे। जिसके बाद हंगामा मच गया था। अब इस मामले में एक नया मोड़ तब आया, जब वीडियो बनाने वाली महिला ने उस स्थिति के बारे में बताया। महिला ने बताया कि आखिर क्या हुआ था उस दिन...

Indigo

बताते चलें कि भारत में रहने वाली एक रूसी मॉडल और अभिनेत्री एवगेनिया बेल्सकिया, दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E-2175) में सवार थीं। दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ान में 13 घंटे की देरी हुई, जिससे यात्रियों में इतनी देरी को लेकर चालक दल और पायलटों के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।

चश्मदीद गवाह
सुश्री बेलसाकिया ने कहा कि मैं उनकी टीम को दिल्ली से गोवा ले जा रही थी और फ्लाइट में चढ़ने के लिए जल्दी हवाईअड्डे पहुंच गई, जो सुबह 7:40 बजे उड़ान भरने वाली थी। इंडिगो टीम कह रही थी कि फ्लाइट में एक घंटे की देरी हो गई है। ये कम से कम 10 घंटे तक चलता रहा जब तक हमें विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि विमान में चढ़ने के बाद हमें बताया गया कि उड़ान में दो घंटे की देरी हो गई है। यात्री नाराज हो गए और चालक दल और पायलट से सवाल पूछने लगे।

रूसी अभिनेत्री ने शारीरिक हमले के चौंकाने वाले कृत्य की निंदा की मगर उन्होंने इस स्थिति के लिए पायलट को ही दोषी ठहराया। पायलट ने आकर कहा कि आप बहुत सारे सवाल पूछ रहे हैं और इस वजह से हमारी बारी चूक गई। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि पायलट ने देरी के लिए यात्रियों को दोषी ठहराया।

बेलसाकिया द्वारा रिकॉर्ड किए गए वायरल वीडियो में पीले रंग की हुडी में एक व्यक्ति आखिरी लाइन से भागा और उड़ान के सह-पायलट अनूप कुमार को मारा, जो आगे की देरी की घोषणा कर रहे थे। आरोपी की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है।

एवगेनिया ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि पायलट को मारना गलत है, लेकिन वो यात्रियों को क्यों दोष दे रहा है? हर कोई घबराया हुआ था और उनका समर्थन करने के बजाय आपने इसे और खराब कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+