Live शो के दौरान इमाम की पिटाई, मुस्लिम औरतों का अपमान करने पर जूते से मारा, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के इमाम मुस्तफा राशिद को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब लाइव शो के दौरान उनकी जूतों से पिटाई कर दी गई। सिडनी के इस विवादित इमाम पर मुस्लिम महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगा है। इमाम मुस्तफा ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने को लेकर बयान दिया, जिसके बाद शो में मौजूद नाहिब अल वाशाह नाराज हो गए और उन्होंने जूतों ने इमाम की पिटाई कर दी।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इमाम मुस्तफा और नाहिब के बीच बहस हो रही थी। डिबेट का मुद्दा था कि मुस्लिम महिलाओं को बुर्का पहनना चाहिए की नहीं। इसपर इमाम मुस्तफा ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को बुर्का या हिजाब पहनने की कोई जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को शराब पीने की भी मनाही नहीं है।
प्रेंगनेंट होकर घूम रहे हैं जापान के तीन गवर्नर, लेकिन क्यों?
इमाम के इस बात से नाहिब भड़क गए और लड़ाई हो गई। नाहिब अपने पैर का जूता निकालकर मुस्तफा की तरफ फेंका और उन्हें जूते से मारने लगे। एंकर ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वो दोनों को रोक नहीं सके। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आप भी देखिए लाइव शो का ड्रामा...












Click it and Unblock the Notifications