Valentine's Day पर IFS ने शेयर की हॉर्नबिल्स की सुंदर प्रेम कहानी, देखें खूबसूरत VIDEO

Valentine's Day पर IFS ने शेयर हॉर्नबिल्स का प्‍यारा सा वीडियो शेयर करते हुए इनकी प्‍यारी लव स्‍टोरी शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Hornbills

Valentine's Day पर हर ओर प्‍यार की खुमारी नजर आ रही है। सोशल मीडिया ऐसी पोस्‍ट से 14 फरवरी को भरा पड़ा है। लोग अपने प्‍यार के संग फोटो और वीडियो शेयर कर रहे है और अपने विशेष व्यक्ति के लिए प्यार का इज़हार कर रहे हैं। लेकिन इस स्‍पेशल दिन पर एक आईएएस अधिकारी ने जो लव स्‍टोरी शेयर की है, वो आपको सबसे अधिक पसंद आएगी।

जोड़े की लव स्‍टोरी शेयर की

जोड़े की लव स्‍टोरी शेयर की

भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने एक ट्विटर पर एक जोड़े की लव स्‍टोरी शेयर की है जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। उन्होंने एक हॉर्नबिल जोड़े की केयर करते हुए एक फोटो और वीडियो शेयर किया और बताया कि ये कैसे प्‍यार करते हैं और संभोग करते हैं।

 हॉर्नबिल कैसे संभोग करते हैं ?

हॉर्नबिल कैसे संभोग करते हैं ?

आईएफएस कस्‍वां ने लिखा यदि आप पहले से नहीं जानते हैं कि हॉर्नबिल कैसे संभोग करते हैं और अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, तो आपको इस पोस्‍ट को अवश्य पढ़ना चाहिए। उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन्हें खुद कासवान ने क्लिक की है और उन्होंने पक्षियों के सफर को बड़ी खूबसूरती से बयां किया है।

मादा हॉर्नबिल की ऐसे केयर करता नजर आया उसका साथी

मादा हॉर्नबिल की ऐसे केयर करता नजर आया उसका साथी

परवीन कासवान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें मादा पक्षी को खिलाते हुए एक पेड़ की छाल पर एक हॉर्नबिल नजर आ रहा है। अधिकारी ने लिखा "मुझे इससे खूबसूरत प्रेम कहानी दिखाओ। मादा को खिलाता नर हॉर्नबिल, जिसने बच्चों को पालने के लिए खुद को घोंसले में बंद कर लिया है। यह वह कुछ महीनों तक रोजाना ऐसा ही करेगा।"

आईएफसएस ने गिनाई इनकी ये खूबियां

आईएफएस ने आगे लिखा "यह हार्नबिल की कहानी है जो एक आदर्श युगल हैं और जिन्हें जंगल का बगीचा भी कहा जाता है। उन्‍होंने बताया ये इसलिए कहा जाता है क्‍योंकि भारत में हॉर्नबिल की 9 प्रजातियां पाई जाती हैं। ग्रेट से ग्रे तक। हॉर्नबिल आम तौर पर मोनोगैमस होते हैं। जोड़ी लंबी चलती है। ये एक पुष्पांजलि हॉर्नबिल जोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+