सांप ने काटा तो बेहोश हुई महिला, पत्नी की बजाय 'जिंदा सांप' को बोरे में भर अस्पताल पहुंचा शख्स

Snake bites UP woman: यूपी में सांप के काटने के बाद बेहोश महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। उधर दूसरी तरफ पति सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गया।

Snake

Husband take snake to hospital: एक अजीबोगरीब घटना में महिला को सांप ने काटा, तो आनन-फानन में परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इधर पति को जैसे ही इस बारे में पता चला, वो सांप को लेकर डॉक्टर के पास जा पहुंचा।

अचानक सांप ने महिला को काटा
ये मामला उन्नाव जिले का है, जहां खेत में काम कर रही महिला को अचानक सांप ने काट लिया। महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इधर पति मामले की भनक होने पर उसने हैरान करने वाला काम किया।

सांप को बोरे में लिए अस्पताल पहुंचा
पत्नी को सांप के काटे जाने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर पति तुरंत सांप को एक बोरे में भरकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहु्ंच गया। जिसके बाद बोरे में सांप को देखकर अस्पताल परिसर के अंदर हड़कंप मच गया।

डॉक्टरों को बताई हैरान करने वाली वजह
शख्स के लाए हुए बोरे में सांप देखकर घबराए डॉक्टर्स ने जब उससे ऐसा करने का कारण पूछा, तो वे भी हैरान रह गए। महिला के पति ने कहा कि वो चाहता है कि उसकी पत्नी को सांप के काटे जाने के बाद जो इलाज मिलना है, वो इस सांप को देखने के बाद किया जाए। वो सांप इसलिए लेकर आया, ताकि डॉक्टर्स देख लें कि इस तरह के सांप ने महिला को काटा है। ताकि उसी आधार पर वो इलाज कर सकें।

'आप पूछेंगे कि कैसा सांप था'
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला फिलहाल खतरे से बाहर है। बताते चलें कि कुछ समय पहले ऐसी ही एक घटना अफजल नगर इलाके में भी हुई। कथित तौर पर एक पति सांप और अपनी घायल पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचा था। पति ने डॉक्टर से कहा कि क्या होगा अगर आप मुझसे पूछेंगे कि मेरी पत्नी को किस सांप ने काटा था। मैं ये इसलिए लेकर आया ताकि आप खुद इसे देख सको।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+