पत्नी को खुश करने के लिए पति ने हाथ पर गुदवा डाला ये सर्टिफिकेट, अनोखे Tatoo की PHOTO हुई वायरल
पत्नी को खुश करने के लिए पति ने हाथ पर छपवा डाला ये सर्टिफिकेट, अनोखे Tatoo की PHOTO हुई वायरल

वैलेंटाइन की खुमारी हर किसी के सिर चढ़ कर बोल रही। प्यार के मौसम में लोगों पर ऐसा इश्क का भूत सवार है कि वो अपनी पार्टनर को खुश करने के लिए नायाब से नायाब तरीके तलाश कर उसे आजमाया। चाहे अनोखा करने के चक्कर में उन्हें लेने देने को पड़ गए हो। ऐसा ही एकमामला सामने आया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। पति ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए अपने हाथ पर एक ऐसा सर्टिफिकेट बनवा डाला कि उसकी फोटो वायरल हो गई और लोग शख्स की दिलेरी पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

ऐसा सर्टिफिकेट ही गुदवा डाला
वैलेंटाइन पर पत्नी को खुश करने के लिए हाथ पर अनोखा टैटू बनवाने शख्स थाईलैंड का रहने वाला है। इस थाई व्यक्ति ने वैलेंटाइन डे में अपनी पत्नी को सरप्राइज करने के लिए अपने हाथ पर ऐसा सर्टिफिकेट ही गुदवा डाला, जिसे देखकर उसकी पत्नी भी हैरान हो गई। वहीं इस शख्स की हाथ में गुदवाए गए सर्टिफिकेट की फोटो उसे बनाने वाले टैटू पार्लर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जो वायरल हो गई।

पत्नी को बेहद प्यार करने वाले पति के टैटू सर्टिफिकेट में क्या लिखा है
दरअसल, अपनी पत्नी को पागलपन की हद तक प्यार करने वाले इस शख्स ने अपने हाथ पर पूरा मैरिज सर्टिफिकेट गुदवा डाला है। इस शख्स का नाम वल है जो अपनी पत्नी को वैलेंटाइन पर सरप्राइज करना चाहता था। इसलिए उसने अपनी पत्नी को खास मौके पर फूल या चॉकलेट देने के बजाय, उसने शादी के प्रमाण पत्र का टैटू अपने हाथ पर बनवाने का फैसला किया।

सर्टिफिकेट में लगी है सरकारी मुहर भी
वैल को सर्टिफिकेट का फ्लोरल फ्रेम और हाथ पर आधिकारिक मुहर का टैटू में नजर आ रहा है। मध्य थाईलैंड के सरबुरी प्रांत के केंग खोई में टैटू कलाकार के स्टूडियो में ये टैटू बनवाया है। वैल की पत्नी शुरू में चौंक गई लेकिन बाद में टैटू को अपने प्यार और सम्मान के सबूत के रूप में स्वीकार कर लिया।

लगातार आठ घंटे कुर्सी पर बैठा रहा पति
टैटू आर्टीटिस्ट ने अपनी पोस्ट में लिखा उसने पहले कभी विवाह प्रमाणपत्र नहीं बनाया था। इस सर्टीफिकेट को हाथ पर गोदने में उन्हें आठ घंटे लगे। उसने सबसे पहले वल की बांह पर पैटर्न की नकल की और फिर मैरिज सर्टीफिकेट के हर डिजाइन को हूबहू अपने हाथ पर बनवाया।
इसे कहते हैं 'कहने से ज्यादा काम बोलता है
मैरिज सर्टिफिकेट टैटू की तस्वीरें फेसबुक पर वायरल हो गई हैं। इस वायरल पोस्ट देखकर एक यूजर ने लिखा "इसे कहते हैं 'कहने से ज्यादा काम बोलता है', प्यार का ये सबूत को तालियां मिलनी चाहिए। वहीं एक और यूजर ने लिखा "इतने गहरे प्यार के साथ, मुझे उम्मीद है कि उनकी खुशी हमेशा बनी रहेगी।"












Click it and Unblock the Notifications