डिनर से पहले पत्नी को था ये शौक! ख्वाहिश पूरी करना भूला पति तो घर में हुआ कलेश, पुलिस तक पहुंचा मामला
मोमोज एक ऐसा चाइनीज फूड है, जिसके दीवानों की हमारे देश में कोई कमी नहीं है। आइटम तो चाइनीज है मगर अपने आप में ये एक फीलिंग है, जिसे लोग परिवार या फिर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बेहद पसंद करते हैं। अब यही मोमोज एक घर में जबरदस्त विवाद का कारण उस वक्त बन गए, जब एक पत्नी ने अपने पति से अलग होने का फैसला लिया।
दरअसल, महिला को मोमोज बड़े पसंद थे और शादी के बाद उसने अपने पति को ये बात बताई भी थी। मगर पति ने कुछ समय बाद पत्नी की मोमोज वाली फरमाइश माननी बंद कर दी। बस फिर क्या था, पत्नी नाराज होकर अपने घर चली गई। मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

महिला ने पुलिस में अपने पति की शिकायत की, जिसके बाद पति ने परिवार परामर्श कंद्र में काउंसलिंग के बाद रोजाना मोमोज लाने का वायदा किया। तब जाकर कहीं दोनों में सुलह हुई। अब इसी शर्त पर पत्नी पति के घर वापस आई है।
महिला मलपुरा की रहने वाली है, जिसका पति जूता बनाने वाली एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि उसे मोमोज बेहद पसंद हैं। हर रात खाना खाने से पहले उसका मोमोज खाने का जी करता है। ऐसे में उसका पति रोजाना उसका फर्माइश पर मोमोज लेकर भी आता था। मगर अचानक पति ने मोमोज लाना बंद कर दिया।
इसके बाद दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़ा हुआ। महिला ने बताया कि उसका पति उसका ख्याल नहीं रख रहा है। इसके बाद वो परेशान होकर अपने मायके चली गई। वहीं पति से मोमोज ना ला पाने का कारण पूछा गया तो वो बोला कि देर से लौटने पर मोमोज नहीं मिलते हैं। कभी कभी जल्दबाजी में वो भूल भी जाता है। आगे से कुछ भी हो मगर वो मोमोज लेकर ही घर लौटेगा।












Click it and Unblock the Notifications