'अब गधे भरोसे पाकिस्तान...' जिसकी कोई इज्जत नहीं, उससे कमाई कैसे करते हैं लोग? जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खाने को दाना-पानी नहीं है। हालत ऐसी है कि यहां चीजें गधे भरोसे चल रही है। सुनने पढ़ने में भले ही ये बात अजीब लगे मगर सच है। पाकिस्तान में सबकुछ गधे भरोसे ही चल रहा है। उसी गधे भरोसे, जिसकी जानवर समाज में इज्जत नहीं है।

हाल ही में एक सर्वे के मुताबिक, पाकिस्तान में गधों की आबादी में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। जहां बीते कुछ साल पहले देश में 55 लाख गधे थे, वहीं अब ये संख्या बढ़कर 59 लाख से भी ज्यादा हो गई है। देश में गधों की ये बढ़ती संख्या हॉट टॉपिक बना हुआ है। दिलचस्प बात है कि पड़ोसी मुल्क चीन को गधे बेचकर पाकिस्तान मोटा पैसा कमा रहा है। ऐसे में अब पाकिस्तान को गधे भरोसे माना जा रहा है।

Pakistan

खबरें हैं कि पाकिस्तान चीन को गधे का दूध बेच रहा है और इस दूध से उसे अच्छी-खासी रकम भी मिल रही है। मगर क्या आप जानते हैं कि गधे का व्यापार अपने आप में कितना कीमती है? जी हां! गधे का व्यापार इतना मुनाफे वाला है कि इससे अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। कैसे... चलिये जानते हैं।

गधे का 'महंगा' फायदा...
गधा एक ऐसा जानवर है जिसे बोझा ढोने के काम में लाया जाता है। मगर आजकल वाहनों और इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती संख्या के बीच इसकी मांग बहुत कम होने लगी है। नतीजतन गधों का अब उतना इस्तेमाल नहीं होता, जितना कि पहले होता था। मगर अगर आपको भी यही लगता है कि गधों को सिर्फ बोझा ढोने के इस्तेमाल में लाया जाता है तो आप गलत हैं। दरअसल, फीमेल गधे का दूध दुनिया में सबसे महंगा दूध होता है।

गधी का दूध कीमती
कई सारे जानवर होते हैं, जिनके दूध को काम में लाया जाता है। इनमें गाय से लेकर बकरी और ऊंट तक शामिल हैं। मगर गधा एक ऐसा जानवर है, जिसका दूध इन सबसे कई गुना ज्यादा महंगा है। अगर आपको गधे के दूध की कीमत का पता लगेगा तो आप भी अपने कान पकड़ लेंगे। बता दें कि एक लीटर दूध की कीम 160 डॉलर यानी कि 13000 रुपये प्रति लीटर होती है।

क्या होता है इसका इस्तेमाल?
जाहिर तौर पर आप सोच रहे होंगे कि आखिर गधी का दूध इतना महंगा बिकता क्यों है? तो बताते चलें कि गधी के दूध में ऐसे प्रोटीन पाए जाते हैं जो उन लोगों को लिए अच्छा होता है, जिन्हें गाय या फिर भैंस के दूध से एलर्जी होती है। इसके अलावा गधे के दूध का इस्तेमाल फार्मास्युटिकल और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने में किया जाता है। वहीं गधी का दूध शरीर की कोशिकाओं को ठीक करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार है। स्किन प्रॉब्लम्स के लिए भी इसे बढ़िया माना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+