दुनिया की सबसे हॉट क्रिमिनल, चलाती थी खतरनाक काला धंधा, खुद की मां ने सुनाई थी छह साल की सजा
Angie Sanclemente Valencia: दुनिया में पैसे कमाने के लिए लोग हर तरह के काले धंधे में उतरने के लिए तैयार रहते हैं। इनमें कई महिलाएं भी शामिल होती हैं। ऐसा ही एक मामला है कोलंबिया की हॉट क्रिमिनल एंजी सांक्लेमेट वालंसिया।

Angie Sanclemente Valencia: दुनिया में महिला क्रिमिनल की लिस्ट बहुत लंबी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोई महिला केवल बॉयफ्रेंड को पीछे छोड़ने के लिए एक ऐसे काले धंधे में उतर सकती है जिससे लाखों युवाओं-युवतियों की जिंदगी बर्बाद हो सकती है। आइए आज आपको एक ऐसी ही हॉट लेडी क्रिमिनल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने की ड्रग्स की तस्करी कर खरबों का कारोबार खड़ा कर लिया। कोलंबिया की रहने वाली इस महिला का नाम है एंजी सांक्लेमेट वालंसिया (Angie Sanclemente Valencia) जो कि बेहद ही खूबसूरत होने के साथ-साथ शातिर दिमाग की है।
वालंसिया एक सफल मॉडल बनना चाहती थी
दरअसल, एंजी सांक्लेमेट वालंसिया एक सफल मॉडल बनना चाहती थी और उसके लिए उसने कड़ी मेहनत भी की। जिलका नतीजा हुआ कि वह 2000 में कोलंबिया में कॉफी क्वीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत गई। उसकी अदाओं की दुनिया में चर्चा होने लगी। लेकिन इसके बाद उसे जोर का झटका उस समय लगा जब पता चला कि वह शादी शुदा है। क्योंकि इस टाइटल को जीतने के लिए शादी शुदा होना जरूरी था। बाद में वालंसिया से यह टाइचल छीन लिया गया। इसके बाद वह काफी निराश हो गई। फिर उसने जरायम की दुनिया में कदम रखने की ठान ली।
ड्रग्स डीलर से की दोस्ती फिर रहने लगी साथ
कुछ समय तक एंजी वालंसिया (Angie Sanclemente Valencia) खबरों से काफी दूर रही। साल 2005 में एंजी की तलाश होने लगी और विदेशी मीडिया में खबरें छपने लगी। बाद में पता चला कि वह मेक्सिको में वहां के सबसे बड़े ड्रग डीलर द मोंस्टर के साथ रिलेशन में रह रही थी। लगभग पांच साल रिलेशन में रहने के बाद वालंसिया उसके बिजनेस को पूरी तरह से समझ गई थी। फिर बाद में किसी झगड़े के चलते जब अलग हुई तो एंजी ने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। एंजी सांक्लेमेट वालंसिया ने अपनी लोकेशन बदल ली थी। अब वह अर्जेंटीना पहुंच चुकी थी।
अपनी खूबसूरती को दुनिया के सामने पेश कर कई ड्रग डीलरों से संपर्क बढ़ाई
अपनी खूबसूरती की वजह से वह कई ड्रग्स डीलरों के संपर्क में आ गई थी। जिससे उसका काला धंधा चल निकला। यहीं से उसने अपने ड्रग के कारोबार को बड़ा रूप देना शुरू कर दिया। उसने अपने गैंग में दुनिया की कई खूबसूरत मॉडल्स को लोभ देकर जोड़ना शुरू किया। इसके गैंग में कई खूबसूरत महिला क्रिमिनल शामिल हो गई थी। हर देश से खूबसूरत लड़कियां एंजी के इस काले धंधे से आसानी से जुड़ रही थीं।
साल 2009 में हुई गिरफ्तार, जज मां ने सुनाई छह साल की सजा
साल 2009 में यह मॉडल अर्जेनटीना से 55 किलो कोकिन के साथ गिरफ्तार हुई। इस मॉडल से जब पूछताछ हुई तो एंजी सांक्लेमेट गैंग का नाम सामने आया। इसके बाद एंजी सांक्लेमेट को गिरफ्तार कर लिया गया। फिर उसकी खुद की जज मां ने उसे छह साल 8 महीने की सजा सुनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications