जन्मा आधा इंसान आधा जानवर का बच्चा,मरने के बाद फिर से हुआ जिंदा
भेड़ के बच्चे का आधा शरीर इंसान जैसा है तो आधा शरीर जानवर जैसा।
नई दिल्ली। कई बार ऐसी खबरें आती है कि इंसान ने जानवर जैसी शक्ल सूरत वाले बच्चे को जन्म दिया है। कभी कभी जेनेटिक वजहों से ऐसा हो जाता है, लेकिन इस बार एक जानवर ने ऐसा बच्चे को जन्म दिया है जो देखने में इंसानों जैसा है।

आधा इंसान आधा जानवर
साउथ अफ्रीका के पूर्वी क्षेत्र के लेडी फेरेरे में एक भेड़ ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है। भेड़ के बच्चे का आधा शरीर इंसान जैसा है तो आधा शरीर जानवर जैसा। बच्चा देखने में इंसान जैसा लगता है। इस भेड़ के बच्चे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। उसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग जमा होने लगे। यहां के एक किसान के भेड़ ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद लोग हैरान हो गए।

मौत के बाद फिर से हुआ जिंदा
चश्मदीदों के मुताबिक भेड़ का बच्चा पैदा होने के बाद मर गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद वह फिर से जिंदा हो गया। मर चुके इस अजीबोगरीब बच्चे को फिर से जिंदा देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत इस्टर्न केप डिपार्टमेंट को दी गई। टीम ने फौरन वहां पहुंचकर बच्चे का मुआयना किया और हैरान रह गई। विशेषज्ञों के मुताबिक जब भेड़ गर्भवती रही होगी तो वो मच्छरों के चपेट में आ गई होगी,जिसकी वजह से वो रिफ्ट वैली फीवर से ग्रसित हो गई हो और इसी वजह से ऐसा विचित्र बच्चा पैदा हुआ।

बच्चे में कोई इंसानी हिस्सा नहीं
विशेषज्ञों की टीम के मुताबिक भेड़ के एस अजीबोगरीब बच्चे में कोई इंसानी हिस्सा नहीं है।बस वो देखने में इंसान से थोड़ा-बहुत मिलता जुलता है। बच्चा जन्म के थोड़ी देर बाद ही मर गया, जिसके बाद उसे वैटरनिटी की टीम अपने साथ ले गई। गांव वाले इस बच्चे को राक्षश का भेजा हुआ दूत बता रहे थे। उसके मरने के बाद गांव में भय का माहौल है, लेकिन लोग दुखी भी है।












Click it and Unblock the Notifications