6 दिन तक मरी हुई पत्नी के साथ सोता रहा शख्स, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

पत्नी की शव के साथ 6 दिनों तक बेडरुम में सोता रहा ये शख्स, लेकिन वजह जानकर नम हो जाएगी आपकी आंखें।

नई दिल्ली। आम तौर पर किसी की मृत्यु होने के बाद उसके शव को जल्द से जल्द दफनाने या उनका अंतिम संस्कार करने की बात कही जाती है, ताकि शव खराब न हो सके। लेकिन एक शख्स ने अपनी पत्नी के शव के साथ जो किया उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। पत्नी को बेहद प्यार करने वाले इस पति ने अपनी पत्नी के शव के साथ जो किया उसे देखकर हर कोई दंग रह गया....

 पत्नी के साथ सोता रहा शख्स

पत्नी के साथ सोता रहा शख्स

पत्नी की मौत से बेहद आहत रसेल डेविसन अपनी पत्नी के शव के साथ 6 दिनों तक सोते रहे। पत्नी के शव को दफनाने के बजाए उन्होंने उसे अपने साथ रखा और उस की देखभाल की। इसे जानकर हर कोई दंग रह गया। लेकिन पत्नी के प्रति उनके प्रेम के आगे हर कोई झुक जाता। सब उनके प्यार को देखकर चुप रह जाते।

 बेडरुम में रखी पत्नी की लाश

बेडरुम में रखी पत्नी की लाश


50 साल की वेंडी डेविसन की मौत 21 अप्रैल को हो गई। वो पिछले 10 सालों से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। पत्नी की मौत से रसेल डेविसन बेहद दुखी थे। उन्होंने अपनी पत्नी के शव को दफनाने से इनकार कर दिया। उन्‍होंने पत्‍नी के शव को शवदाह गृह भी ले जाने से मना कर दिया। उन्‍होंने उसके शव को अपने बेडरूम में रखा और 6 दिन तक अपना पूरा वक्त उसके साथ ही बिताया।

 घर पर मरना चाहती थी पत्नी

घर पर मरना चाहती थी पत्नी

इस घटना के बारे में डेविसन ने बताया कि उनकी पत्नी अपनी आखिरी सांसें अपने घर पर ही लेना चाहती थी। इसलिए मौत के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के शव को बेडरूम में रखा और हर पल उसके बगल में रहे। उसकी देखभाल की।

 पत्नी से बेहद प्यार

पत्नी से बेहद प्यार

पत्नी के शव के साथ सोने को लेकर डेविसन ने कहा कि ऐसा करने से उन्हें सुकून मिलता था। उन्होंने कहा कि पत्नी के शव को दफनाने के बजाए बेडरूम में रखने के पीछे उनका मकसद मौत को लेकर लोगों के रवैये को चुनौती देना था। रसेल डेविसन का कहना है कि इस दौरान उन्‍हें उसके बगल में बहुत सुकून मिला।उन्होंने कहा कि मौत हमारे समाज में एक ऐसा प्रतिबंधित विषय हो गया है जिसके बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहता।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+