'जब सेक्स डॉल पर आया दिल तो परी भी क्या चीज है': पढ़ें हॉन्ग कॉन्ग के शख्स के अजब प्यार की गजब कहानी

Xie Tianrong engages with Sex doll Mochi: प्यार बहुत ही खूबसूरत एहसास है, ये दो अलग-अलग विचार वाले लोगों को करीब लाता है। जरूरी नहीं कि प्यार सिर्फ दो इंसानों में हो यह किसी से भी हो सकता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong) के एक शख्स को किसी इंसान से नहीं बल्कि सेक्स डॉल (Sex doll) से ही प्यार हो गया है। इतना ही नहीं उस व्यक्ति ने सेक्स डॉल से सगाई कर ली है और जल्द ही उससे शादी करने वाला है। शख्स के मुताबिक इंसानों की तुलना में सेक्स डॉल को डेट करना आसान है इसलिए उसने उसी के साथ अपनी जिंदगी बिताने का फैसला किया।

Recommended Video

    Hong Kong के शख्स की अजब प्रेम की गजब कहानी, $ex Doll पर आया दिल तो फिर क्या हुआ | वनइंडिया हिंदी
    सेक्स डॉल को बनाया अपनी मंगेतर

    सेक्स डॉल को बनाया अपनी मंगेतर

    जी टियनरॉन्ग (Xie Tianrong) ने अपने दोस्तों और करीबियों को उस समय हैरान कर दिया जब उन्होंने सिलिकॉन से बनी डॉल (Silicone doll) को अपना जीवन साथी बनाने का ऐलान किया। जी टियनरॉन्ग की गर्लफ्रेंड कोई इंसान नहीं बल्कि एक सेक्स डॉल है। 36 साल के जी टियनरॉन्ग ने अपनी सेक्स डॉल गर्लफ्रेंड का नाम 'मोची' (Mochi) रखा है। मोची को टियनरॉन्ग ने इंटरनेट पर देखा था तभी से उन्होंने डॉल को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने का फैसला ले लिया था।

    गिफ्ट किया iPhone 12 और महंगे सामान

    गिफ्ट किया iPhone 12 और महंगे सामान

    टियनरॉन्ग हॉन्ग कॉन्ग में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में मोची के साथ सगाई की। दिलचस्प बात यह है कि टियनरॉन्ग ने अपनी मंगेतर डॉल को iPhone 12 सहित महंगे कपड़े और गिफ्ट दिए। द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, टियनरॉन्ग ने कभी मोची के साथ संबंध नहीं बनाए। टियनरॉन्ग ने दावा किया कि उन्होंने मोची को कभी किस भी नहीं किया है।

    26 साल की उम्र से शुरू हुआ डॉल से प्यार

    26 साल की उम्र से शुरू हुआ डॉल से प्यार

    टियनरॉन्ग को डर है कि अगर वह मोची को किस करते हैं तो उससे उसकी संवेदनशील त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। टियनरॉन्ग ने कहा कि उन्हें इंसानों से ज्यादा डॉल पसंद है, उसे किसी लड़की को अपनी मंगेतर नहीं बनाना क्योंकि डॉल्स उसे ज्यादा पसंद आती हैं। यह 26 साल की उम्र में शुरू हुआ, उस दौरान एक रिटेल स्टोर में डॉल को देखते ही उन्होंने यह फैसला किया। हालांकि उस समय डॉल की कीमत 80 हजार युआन (9 लाख रुपए से ज्यादा) जिसे लेने उस समय टियनरॉन्ग के बस की बात नहीं थी।

    डॉल को दे रहा दुनिया के सारे ऐशोआराम

    डॉल को दे रहा दुनिया के सारे ऐशोआराम

    इसके बाद साल 2019 में टियनरॉन्ग ने इंटरनेट पर मोची का एक विज्ञापन देखा, उसकी कीमत भी टियनरॉन्ग के बजट में थी। मोची को अपना जीवन साथी बनाने के लिए टियनरॉन्ग को सिर्फ 10 हजार युआन (करीब एक लाख रुपए) खर्च करने पड़े। मोची से सगाई करने के बाद टियनरॉन्ग उसे दुनिया के वो सभी ऐशोआराम दे रहा है जो एक गर्लफ्रेंड या पत्नी का सपना होता है। टियनरॉन्ग के अनुसार मोची उनसे कुछ नहीं मांगती और उनकी ओर हमेशा ध्यान देती है।

    यह भी पढ़ें: 10 साल में 50 बच्चों का यौन शोषण: 8 मोबाइल, सेक्स टॉयज और किराए के मकान में रहने वाले जेई की पूरी कहानी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+