क्यों है मार्केट में इस गोल्डन गुजिया की इतना डिमांड, जानिए कहां और कितना है दाम

Gold Gujiya Kanpur: होली के त्यौहार पर दोस्तों-मेहमानों को गुजिया खिलाकर शुभकामनाएं दी जाती हैं। होली के मौके पर भारत के लगभग हर घर में गुजिया बनाया जाता है। गुजिया ज्यादातर खोवा, ड्राई फुड, सूज़ी और भी अलग-अलग चीजों से बनायी जाती है, लेकिन क्या आपने कभी शुध्द सोने से बना गुजिया खाया है?

जी हां, इस बार की होली में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में नघेटा रोड इलाके में बाबा शामी हलवाई की मिठाई दुकान पर 24 कैरेट प्योर गोल्ड से गोल्डन गुजिया बनाई गई। गोल्डन गुजिया इस समय पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

KANPUR SPECIAL GOLDEN GUJIYA

दुकान संचालिका ने बताया
दुकान संचालिका दिव्यांगना ने बताया कि पिछले साल भी हम ने गोल्डन गुजिया बनाया था, जो की काफी डिमांड में रही थी। इस वजह से इस साल भी बनाया और खास तरिके से यह खास गोल्डन गुजिया तैयार की गई है। इस गोल्डन गुजिया पर 24 कैरेट शुद्ध गोल्ड का उपयोग किया गया है।

लोग बड़ी संख्या में एक गुजिया को खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। ज्यादातर लोग दो-चार पीस ही खरीद रहे हैं। कई लोग किलो के हिसाब से भी ऑर्डर दे रहे हैं। साधारण गुजिया के साथ गोल्डन गुजिया की भी डिमांड बाजार में अधिक है और लोगों को यह बेहद पसंद भी आ रही है।

मार्केट में एक किलो गोल्डन गुजिया का रेट ₹30,000 है और एक पीस गुजिया ₹800 का है। यहां अलग-अलग वैरायटी की लगभग 15 से 20 तरह की गुजिया है जिसका प्राइस ₹800 से शुरुआत है और ₹30000 तक जाती है।

कैसे तैयार हुआ गोल्डन गुजिया
इस गोल्डन गुजिया पर 24 कैरेट शुद्ध गोल्ड का उपयोग किया गया है। गुजिया की लेयर को ड्राई फ्रूट्स से मैश करके तैयार किया है। इसके अंदर भरने के लिए ड्राई फ्रूट्स और हनी के मिश्रण से बने मसाले का उपयोग किया गया है, जैसे ही गुजिया पक कर तैयार होता है, उस पर सोने की लेयर लगा दी जाती है। इस तरह से तैयार किया जाता है गोल्डन गुजिया जिसका पुरे कानपुर शहर में क्रेज बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+