जाको राखे साइयां मार सके न कोई! Hippo ने दो साल के बच्चे को निगलने के बाद जिंदा उगला
युगांडा से एक ऐसी घटना आई है, जिस पर सोचने को आप भी मजबूर हो जाएंगे। दरअसल यहां पर एक हिप्पो ने एक दो वर्षीय बच्चे को कुछ समय के लिए निगल लिया और फिर बाद में उगल दिया।
जाको राखे साइयां मार सके न कोई...ये लाइनें दो वर्षीय बच्चे पर एकदम सटीक बैठती हैं। क्योंकि बच्चे की जिस तरह जान बची है, वह किसी अचम्भे से कम नहीं है। दरअसल, एक हिप्पो ने एक दो वर्षीय बच्चे को निगल लिया। हालांकि, कुछ देर बाद उसने उसे जिंदा उगल भी दिया। हिप्पो की तरफ से बच्चे को निगलने के बाद उगलने की यह पहली ऐसी घटना है।

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट की मानें तो युगांडा में एक हिप्पो ने 2 वर्षीय बच्चे को निगल लिया था और बाद में उसे उगल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉल नामक एक 2 वर्षीय बच्चा झील के पास खेल रहा था। इस दौरान रास्ता भटके झील ने उसे निगल लिया। हालांकि, इस दौरान स्थानीय क्रिसपास बगोन्ज़ा ने बच्चे को निगलते देख लिया।
इस पर उसने हिप्पो पर पथराव शुरू कर दिया। साथ ही उसने हिप्पो को डरा भी दिया। जिसकी वजह से हिप्पो ने बच्चे को उगल दिया। इसके बाद पॉल को पास के एक क्लिनिक में ले जाया गया और फिर उसे बवेरा शहर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसे एहतियात के तौर पर रेबीज का टीका दिया गया। फिलहाल बच्चा ठीक है और हंस-खेल रहा है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए युगांडा पुलिस ने एक बयान में कहा यह इस तरह की पहली घटना है। पुलिस ने बताया कि हिप्पो रास्ता भटक गया था और उसने बच्चे को झील के किनारे खेलते देख निगल लिया। हालांकि स्थानीय शख्स बगोन्जा की बहादुरी की वजह से उगल दिया।
हालांकि, बच्चे को बचाने के लिए स्थानीय व्यक्ति की सभी तारीफ कर रहे हैं। आसपास के लोगों और युगांडा पुलिस ने भी स्थानीय व्यक्ति के इस बहादुरी की तारीफ की है। आपको बता दें कि इससे पहले अक्टूबर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। जब इंडोनेशिया में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। क्योंकि महिला को 22 फीट लंबे अजगर ने निगल लिया था।
ये भी पढ़ें- उ. कोरिया से भागे लोगों से पूछे जाने वाले सवाल












Click it and Unblock the Notifications