हेडफोन ने बचाई युवक की जान, पट्टे में टकराई बुलेट और फिर हुआ ये हाल
नई दिल्ली, 05 अप्रैल: आमतौर लोग हेडफोन का इस्तेमाल म्यूजिक सुनने के लिए करते हैं। लेकिन कभी आपने सुना है कि, हेडफोन ने किसी शख्स की जान बचाई है। जी हां अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर एक 18 साल के युवक की जान हेडफोन के चलते बच गई। दरअसल किसी अज्ञात शख्स द्वारा चलाई गई गोली उसके हेडफोन के उपरी पट्टे में लगी और उसकी दिशा मुड़ गई। जिससे गन की बुलेट उसके सिर में घुसने से बच गई।

अज्ञात शख्स द्वारा चलाई गई गोली घर के अंदर जा लगी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडडिट के एक यूजर Enough_Dance_956 द्वारा पोस्ट की गई एक पोस्ट में दावा किया गया कि, एक गोली उसके बेडरूम की खिड़की से अंदर आई और हेडफोन स्ट्रैप से टकरा गई, जिससे उनकी जान बच गई। शख्स ने अपनी दिल दहला देने वाली कहानी शेयर की है। युवक ने लिखा कि, इसे देखने वाले सभी को हैल्लो। बुधवार की सुबह 10:30 बजे एक अज्ञात गोली मेरी खिड़की से होकर मेरे सिर के ऊपर लगे रेजर हेडफोन से टकरा गई।

घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की
उस शख्स ने आगे लिखा कि, अगर यह अच्छी गुणवत्ता वाला हेडफ़ोन नहीं होता तो मैं 18 साल की उम्र में मर चुका होता। मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ होने वाले दर्द की कल्पना भी नहीं कर सकता था। बंदूक की गोली एक ब्लॉक दूर से आई थी। उस युवक ने क्षतिग्रस्त हेडफ़ोन और उसके बिस्तर पर लगी गोली की तस्वीरें भी साझा कीं। ये घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की है।

हेडफोन की स्टिप में लगी लोहे की प्लेट से टकराई गोली
यूजर ने लिखा कि, यह एक अज्ञात गोली थी। बुरे उद्देश्य से किसी ने मुझे लगभग मार ही डाला, जब मैं अपने दोस्तों को ले जा रहा था। गोली मेरी खिड़की से मेरे हेडसेट में घुस गई और दीवार से टकरा गई। यूजर ने बताया कि, हमने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। हम अब पुलिस के आने का इंतजार कर रहे हैं। युवक ने लिखा कि, मैं लगभग सिर में एक बंदूक की गोली से मर ही गया होता, अगर मेरे पास वह हेडसेट नहीं होता।

हेडफोन कंपनी ने युवक को नया सेट देने का दिया ऑफर
युवक ने उस हेडफोन बनाने वाली कंपनी को भी धन्यवाद कहा है। इसके बाद रेजर हेडफोन कंपनी की सपोर्ट टीम उस युवक मिलने पहुंची। रेजर की ओर से जारी किए गए मैसेज में लिखा है कि, आपका रेज़र परिवार यह जानकर बेहद खुश है कि आप सुरक्षित हैं! आपको एक संदेश भेजा है ताकि हम आपकी चिंता का ध्यान रख सकें। कंपनी ने युवक का हेडसेट बदलने की पेशकश की। हालांकि, लड़के ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हालांकि युवक की इस कहानी पर कुछ लोगों ने सवाल भी खड़े किए हैं।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications