बुजुर्ग व्यक्ति के इस खतरनाक स्टंट को देख हैरान हुए हर्ष गोयंका, शेयर किया वीडियो
एक बुजुर्ग व्यक्ति की झूले पर स्टंट करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। बुजुर्ग के स्टंट देखकर उद्दोगपति हर्ष गोयंका भी उनकी वीडियो शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए...
नई दिल्ली। जिस उम्र में लोग आराम करते है या माला जपते हैं उस उम्र में यदि कोई स्टंट करे तो अचंभा तो होगा ही। ऐसे ही एक बुजुर्ग व्यक्ति की झूले पर स्टंट करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। बुजुर्ग के स्टंट देखकर उद्दोगपति हर्ष गोयंका भी उनकी वीडियो शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए...

हैरान करने वाला है बुजुर्ग व्यक्ति का स्टंट
आरपीजी एंटरप्राइजेज के मालिक और बिजनेसमैन हर्ष गोयंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा स्वैग... वीडियो वाकई हैरान कर देने वाली है। वीडियो में एक बुजुर्ग झूले पर झूलता दिखाई दे रहा है। झूले पर झूलते-2 वह अचानक पलटी खाता है और फिर झूले से कूदकर एकदम सीधे खड़ा हो जाता है और आगे की ओर चलने लगता है। यकीन मानिए ऐसा स्टंट करने से पहले एक जवान व्यक्ति भी सौ बार सोचेगा।

अब तक 1 लाख लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो भारत का नहीं है। लेकिन भारत में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अबतक 1 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। हम यह तो नहीं बता सकते की बुजुर्ग की उम्र कितनी है लेकिन वीडियो देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि जनाब की उम्र 70-75 के कम नहीं होगी। निश्चित तौर पर इस वीडियो से अपने आप को स्वस्थ रखने का प्रण लिया जा सकता है।

अभी तो अंकल जवान हैं
वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, अभी तो अंकल जावन हैं। आप भी देखें यह वायरल वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications