Shocking: 13 साल की लड़की के सिर पर 'परजीवियों' का कब्जा, जगह कम पड़ी तो पहुंचे चेहरे पर
नई दिल्ली, 05 नवंबर: अगर बालों की देखभाल ना करें, तो डैंड्रफ, जूं जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। लड़कियों के बालों में ये समस्या ज्यादा जटिल होती हैं, क्योंकि उनके बाल घने और लंबे होते हैं। अब सिडनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की के बालों में परजीवियों ने अपना घर बना लिया था। इसके साथ वो काफी दिनों तक घूमती रही। बाद में जब एक्सपर्ट ने उसे देखा तो वो भी चौंक गए।

गर्दन पर पहुंची जूं
दरअसल सिडनी में रहने वाली 21 वर्षीय राहेल मारून बतौर जूं टेक्नीशियन काम करती हैं। हाल ही में वो एक 13 साल की लड़की से मिलीं। जिसके बाल काले और लंबे थे, लेकिन वो सालभर से जुएं से परेशान थीं। जब वो क्लीनिक पहुंचीं, तो उसके देखकर राहेल की हालत खराब हो गई। लड़की के बाल में बहुत सी जुएं थी, साथ ही सैकड़ों अंडे भी उन्होंने दे दिए। हालात ऐसे थे कि गर्दन तक जुएं रेंग रही थी।

गंजी होने को तैयार नहीं
राहेल के टिकटॉक पर 1.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि लड़की के बालों को पूरी तरह से सेव करना होगा, क्योंकि संक्रमण इतना बुरा है। अगर जल्द ही उसका इलाज नहीं किया गया, तो समस्या ज्यादा बढ़ जाएगी, लेकिन इस मामले में दिक्कत ये है कि लड़की तैयार नहीं है।

पूरी तरह से जुएं का कब्जा
उन्होंने आगे बताया कि लड़की को किसी तरह से मनाना पड़ेगा। एक तरह से देखा जाए तो जुओं ने उसके पूरे सिर पर कब्जा कर लिया है। जांच करने पर ये भी पता चला कि सिर पर बालों की लटों से ज्यादा जूं थीं। जब वहां पर जगह नहीं बची, तो जूं गर्दन और बाकि के चेहरे पर आने लगीं। जब भी वो कहीं जाती हैं, तो उसके कपड़ों, बिस्तर आदि पर वो गिरती रहती हैं।

एक्सपर्ट ने की ये अपील
वैसे उनका ये वीडियो 74 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। एक दूसरे वीडियो में राहेल ने बताया कि तीन बार क्लीनिक आकर लड़की ने इलाज करवाया, तब जाकर उसका सिर जुएं से मुक्त हो सका। इस पूरी प्रक्रिया में उनको कुल 8 घंटे लगे। उन्होंने बताया कि ये मामला सिर्फ लापरवाही का था। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वो बच्चों के बालों का ध्यान रखें, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा ना बन पाए।












Click it and Unblock the Notifications