आखिर क्या है इस तीन टांग वाली लड़की का रहस्य? जानकर चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर तीन टांगों वाली एक लड़की की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसने भी ये तस्वीर देखी सका दिमाग घूम गया कि आखिर ये कैसे हो सकता हैं?

नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर 6 सहेलियों की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। उस तस्वीर में 6 सहेलियां एक सोफे पर बैठी थी। देखने में सब कुछ टीक-ठाक लग रहा था, लेकिन जब उनके पैरों को आप देखते तो वहां सिर्फ 5 जोड़ी पैर ही दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर उस तस्वीर ने खूब सूर्खियां बंटोरी, लेकिन अब एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Can You Tell What's Wrong With This Pic Of A Woman Sitting On The Floor?

इस तस्वीर में एक लड़की फर्श पर बैठी है। पहली बार देखने में आपको कुछ भी असामान्य नहीं लगेगा, लेकिन जब इस तस्वीर को गौर से देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। फर्श पर बैठी लड़की की 2 नहीं तीन टांगे दिख रही हैं। आप सोच रहे होंगे आकिर ये कैसे संभव हैं। अगर आपको हमारी बातों पर भरोसा नहीं तो जरा ऊपर एक बार फिर से उस तस्वीर को गौर से देख लीजिए। फर्श पर बैठी लड़की के तीन पैर हैं। फर्श पर बैठी हुई इस लड़की की तस्वीर जिसने भी देखी उसका सिर घूम गया। Imgur पर AMassiveTRexHoldingaBaby नामक यूज़र ने इस तस्वीर को शेयर किया है। 9 जनवरी को पोस्ट किए गए इस तस्वीर को अब तक 2,34,000 से ज़्यादा लोग देख चुके हैं।

जिसने भी ये तस्वीर देखी हैरान रह गया। लड़की की तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है कि इस तस्वीर को घूरते रहना जायज़ है, क्योंकि मुझे भी पूरा एक मिनट लगा, यह समझने में कि दरअसल हो क्या रहा है। आप देखिए आपको कितना वक्त लगता है। लोगों ने इस पर खूब कमेंट किया है। आपको बता दें कि आखिर वायरल होती इस तस्वीर का राज क्या हैं। तस्वीर में दिखाई दे रही लड़की, जिसकी तीन टांगें दिखाई पड़ रही है, दरअसल उसकी तीन टांगे नहीं है, बल्कि उसने भूरे रंग का एक फूलदान पकड़ रखा है, जो आश्चर्यजनक रूप से उसकी टांग जैसा ही दिखाई दे रहा है। अब हमारी बात को ध्यान में रखकर एक बार फिर से उस तस्वीर को देखिए राज अपने-आप खुल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+