वाह लाइफ हो तो ऐसी, पापा की ये 'परी' एक दिन में खर्च कर रही 40 लाख, ठाठ-बाठ देख उड़ जाएंगे होश

वाह लाइफ हो तो ऐसी, पापा की ये 'परी' एक दिन में खर्च कर रही 40 लाख, ठाठ-बाठ देख उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली, 02 जुलाई: आपने वर्क फॉर होम सुना होगा...लेकिन 'Stay-at-home-daughter' नहीं सुना होगा। सुनेंगे भी कैसे, सबकी किस्मत न्यूयॉर्क की रहने वाली रोमा अब्देस्सेलम की तरह नहीं होती हैं। रोमा अब्देस्सेलम खुद को "घर पर रहने वाली बेटी" कहती हैं, जो अपने पिता के पैसों से लग्जरी लाइफ जीती हैं। रोमा का कहना है कि अपने माता-पिता का पैसा खर्च करना उनका फुल टाइम जॉब है। रोमा का एक दिन में अपने ऊपर 40 लाख रुपये तक खर्च कर देती हैं। रोमा का कहना है कि उनके लिए ऐसी लाइफ जीना मजेदार है। रोमा कहती हैं कि उनका बस एक ही काम है खाओ-पीओ और मौज करो।

एक दिन में 40 लाख रुपये की कर गईं शॉपिंग

एक दिन में 40 लाख रुपये की कर गईं शॉपिंग

न्यूयॉर्क की रोमा अब्देस्सेलम सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने आलीशान जीवन की झलकियां शेयर करते रहती हैं। इंस्टाग्राम पर रोमा के 76 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जिनको वह अपने डे टू डे लाइफ के बारे में हर जानकारी देती हैं। हाल ही में रोमा ने बताया कि उसने एक दिन में 50,000 डॉलर यानी 39.49 लाख रुपये से अधिक खर्च किए। रोमा ने बताया कि उसने गुच्ची, डायर, CHANEL, प्रादा जैसे लग्जरी ब्रांड से शॉपिंग की है।

'मां-बाप के पैसे खर्च करना मेरे लिए मजेदार है...'

'मां-बाप के पैसे खर्च करना मेरे लिए मजेदार है...'

रोमा ने कहा, अपने माता-पिता के कमाए हुए पैसे खर्च करने में मुझे बहुत खुशी होती है। उसने कहा कि उसने अपने माता-पिता के पैसे को "नौकरी'' समझकर खर्च करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना उनके लिए मजेदार है।

हर दिन कैसे लाखों खर्च कर लेती हैं पापा की परी

हर दिन कैसे लाखों खर्च कर लेती हैं पापा की परी

न्यूयॉर्क पोस्ट रोमा ने अपने डेली रूटीन के बारे में बताया है। रोमा ने कहा, "हर दिन मैं सुबह उठती हूं, नाश्ता करती हूं, वर्कआउट क्लास में जाती हूं और बरगडॉर्फ गुडमैन में अपनी गर्ल गैंग (दोस्तों) के साथ शॉपिंग के लिए निकल जाती हूं। और यही मेरी बेरोजगारी वाली जिंदगी है।''

बता दें कि बरगडॉर्फ गुडमैन न्यूयॉर्क में स्थित बहुत पुरावना और लग्जरी डिपार्टमेंट स्टोर है। जहां सिर्फ महंगे डिजाइनर कपड़ें और जूते मिलते हैं। बरगडॉर्फ गुडमैन ब्रांड अपने प्रीमियर सर्विस के लिए जाना जाता है। इसके प्रोडक्ट लाखों में आते हैं।

आखिर क्या करते हैं रोमा के माता-पिता

आखिर क्या करते हैं रोमा के माता-पिता

सोशल मीडिया पर रोमा से कई लोगों ने पूछा है कि आखिर उसके माता-पिता ऐसा क्या काम करते हैं, जिससे वह इतने पैसे कमाते हैं...? लेकिन रोमा ने इस सवाल का जवाब देते ने इनकार कर दिया है। रोमा ने नहीं बताया है कि उसके माता-पिता जीविका के लिए क्या करते हैं।

'कभी-कभी मुझे नहीं दिए जाते हैं पैसे...'

'कभी-कभी मुझे नहीं दिए जाते हैं पैसे...'

हालांकि रोमा ने ये भी कहा है कि कई बार उनके माता-पिता उनकी इस आदत से तंग आकर उन्हें पैसे नहीं देते हैं। या उसमें कटौती करते हैं। लेकिन साथ ही रोमा कहती हैं कि ये सब ज्यादा दिन नहीं चलता है, बस कुछ ही दिनों के लिए मेरे पैरेंट्स ऐसा करते हैं और फिर से मुझे कैश देने लगते हैं।

सिर्फ आईब्रो बनाने में खर्च कर दिए 47 हजार

सिर्फ आईब्रो बनाने में खर्च कर दिए 47 हजार

एक वीडियो में, रोमा कहती हैं, ''मुझे आईब्रो बनवाने में 600 डॉलर (47 हजार रुपये) खर्च करने पड़े। अपनी आईब्रो को सेट करवाने के बाद मैं फिर शॉपिंग पर जाऊंगी और पार्टी करूंगी।'' इसी वीडियो में रोमा अपने द्वारा खरीदे गए सामानों की रसीदें दिखाईं। रोमा ने कहा, "मैं कॉस बार गई और अपने कुछ पसंदीदा परफ्यूम और स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदें। कॉस बार में मैंने 1,353.38 डॉलर खर्च किए और दिन के आखिर तक मैंने $9,326 डॉलर (7,36,296) रुपये खर्च किए।''

'मैं एक दिन में 50,000 डॉलर खर्च कर देती हूं...'

'मैं एक दिन में 50,000 डॉलर खर्च कर देती हूं...'

रोमा ने बताया कि कई दिन ऐसा होता है, जब वह एक दिन में 50,000 डॉलर (39,47,545) खर्च कर देती हैं। रोमा ने कहा, ''मुझे अक्सर शॉप कीपर द्वारा ये कहकर झासा दिया जाता है कि ये हमारे ब्रांड की अनोखी चीज है, सिंगल एडिशन है, लास्ट पीस बची है...ले लीजिए..। ये सब सुनकर मैं उनकी बातों में फंस जाती हूं और शॉपिंग कर लेती हूं।'' रोमा ने कहा, मुझे ये सब करना पसंद है। मुझे लगता है कि हे भगवान, मेरे पास ये सभी चीजें होनी चाहिए।''

एक बार से ज्यादा नहीं पहनती कोई ड्रेस

एक बार से ज्यादा नहीं पहनती कोई ड्रेस

रोमा किसी भी आउटफिट को एक या दो बार पहनने के बाद नहीं पहनती हैं। रोमा कहती हैं कि उनके एक से दो बार कपड़े पहनने के बाद मन भर जाता है। इसलिए वह दान कर देती हैं। हालांकि रोमा टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अलग-अलग ब्रांड का एड करती हैं, जिससे उन्हें इनकम भी होती। रोमा कहती हैं कि वह अपना काम भी नौकरों से करवाना पसंद करती हैं। रोमा का कहना है कि वह अपने हेयर वॉश खुद नहीं करती हैं।

लग्जरी लाइफ जीने वाली रोमा चैरिटी भी करती हैं

लग्जरी लाइफ जीने वाली रोमा चैरिटी भी करती हैं

लग्जरी लाइफ जीने वाली रोमा चैरिटी भी करना पसंद करती हैं। रोमा दुनिया भर में शिक्षा-आधारित चैरिटी के लिए पैसे दान करती हैं। रोमा ने कहा, "मैं इजराइल के एक स्कूल को लेकर बहुत भावुक हूं जो फिलिस्तीनी और इजराइली बच्चों को अरबी और हिब्रू को एक साथ पढ़ाती है। मैं जमैका में एक स्कूल के साथ चैरिटी का काम भी करती हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+