VIRAL VIDEO: नहीं देखा होगा फोन यूज करने का ऐसा जुगाड़, देखकर छूट जाएगी हंसी
अंग्रेजी में एक कहावत है, जिसका हिंदी अनुवाद है- आधुनिक परेशानियों का जुगाड़ भी आधुनिक ही होता है। और इस बात को आजकल बड़ों से ज्यादा बच्चे ही जानते हैं। आजकल के बच्चों को अच्छी तरह से पता है कि जुगाड़ कब और कैसे भिड़ाना है।
इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की का जुगाड़ नजर आ रहा है। फोन इस्तेमाल करने का जो तरीका लड़की अपना रही है, वो वाकई हैरान कर देने वाला है।

अकसर लोग या तो लेट के फोन का इस्तेमाल करते हैं या फिर बैठ के। लेकिन वायरल वीडियो में कुछ और ही नजर आ रहा है। वीडियो में लड़की बैठी हुई है और गोद में एक तकिया रखा हुआ है। लगता है लड़की को इतना आलस आ रहा है कि वो फोन को हाथों से स्क्रॉल भी नहीं करना चाहती।
लड़की अपने मुंह में एक खिलौना लिए हुए है, जो फूंक मारने पर फोन की स्क्रीन को टच कर स्क्रॉल करता है। लड़की की ये मजेदार टेक्नीक लोगों को काफी हैरान कर रही है और इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने कहा कि उसने इस काम को और भी आसान बना दिया। एक ने कहा कि जब आप अपने दिमाग का 2 प्रतिशत हिस्से का इस्तेमाल करते हो।
देखें वीडियो...
ऐसे ही जुगाड़ के तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते रहते हैं। जहां लोग कई बार मजेदार हरकतें कर खूब हंसाते हैं। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में भी नजर आया। कई लोग इसे मजाक मजाक में हाईटेक जुगाड़ बता रहे हैं, तो कई लोगों को ये आइडिया बकवास लगा।












Click it and Unblock the Notifications