'लोग कहते थे मर जाओ...' घनी भौहों वाली इस लड़की की जिंदगी हो गई थी बर्बाद, आज छू रही है बुलंदियां
कई बार लोगों को अपनी कुछ अलग शारीरिक बनावट के चलते लोगों की आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं। ये बात गलत है लेकिन कड़वा सच भी है। ऐसे में खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए लोग सोशल मीडिया पर दिखावा भी काफी करने लगे हैं।
आइब्रो की वजह से झेला बहुत कुछ
हाल ही में एक मॉडल ने अपनी ऐसी कहानी बताई है, जिसे जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे। ये कहानी है 26 साल की सोफिया की, जिसे अपनी आइब्रो की वजह से काफी कुछ झेलना पड़ा। हद तो तब हो गई, जब लोगों ने उसे मरने तक के लिए बोल दिया।

लोग अश्लील बातें करते थे
महिला को अपनी घनी भौंहों के लिए अश्लील बातें सुननी पड़ती थीं। लेकिन अच्छी बात ये है कि महिला ने अपने करियर के आड़े इन बातों को कभी नहीं आने दिया और हिम्मत नहीं हारी। आज वो एक फैशन सेंसेशन बन चुकी हैं। महिला के सोशल मीडिया पर आधा मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
आज बुलंदियां छू रही है सोफिया
फैशन सेंसेशन सोफिया ने जीन पॉल गॉल्टियर, लॉबाउटिन, ह्यूगो बॉस और वैलेंटिनो जैसे लग्जरी ब्रांड्स के साथ काम किया है। अब सोफिया ने डेली स्टार से अपनी घनी भौहों वाले एक्सपीरियंस को लेकर बातचीत की है।
लोगों ने मरने तक के लिए कहा
लंदन में रहने वाली सोफिया ने कहा कि मुझे गंदी गंदी प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। लेकिन मैं अब उनपर ध्यान नहीं देती, क्योंकि मेरा मानना है कि वो किसी ऐसी चीज को स्वीकार नहीं करते जिसे देखने के आदी नहीं हैं। मुझे कई बार ट्रोल किया गया। उन्होंने कुछ ऐसा देखा जिसे कभी नहीं देखा गया। हद तो तब हो गई जब लोगों ने ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं देते हुए मुझे मरने तक के लिए कहा।
इतना बड़ा बनने की नहीं थी उम्मीद
मुझे स्कूल में धमकाया गया था और इंटरनेट पर भी जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया गया। लेकिन इसके बावजूद सोफिया का आंदोलन काफी शक्तिशाली रहा। वो उन तमाम लोगों के खिलाड़ लड़ी जिन्होंने उसे बहुत कुछ सुनाया। उसने कहा कि मैंने कभी इतना बड़ा बनने की उम्मीद तक नहीं की थी। अब मुझे गर्व है।
गर्व महसूस कर रहे हैं मां-बाप
मैं कई ऐसे लोगों को ऑनलाइन जानती हूं, जिन्हें हैशटैग के जरिये बड़े पैमाने पर अभियानों के लिए कास्ट किया गया। ये जानकर खुशी हो रही है कि एक छोटा सा समुदाय जिसे मैंने ऑनलाइन शुरू किया था, वो एक बड़े लेवल पर आ चुका है। सोफिया के मातापिता भी अमेरिका आकर उसपर गर्व महसूस कर रह हैं। वो अपनी बेटी की तस्वीरों को बिलबोर्ड्स और मैगजीन कवर पर देखते हैं।
क्या बोली सोफिया?
सोफिया का कहना है कि मेरे माता-पिता हमेशा से सिखाते आए हैं कि जो तुम हो वही रहो। अगर आप अच्छे इंसान हैं तो अच्छा ही होगा। सोफिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि आपको कभी हार नहीं माननी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications