'हाथ जोड़कर कहा प्लीज मेरी टांग काट दो...' इस लड़की की दर्दनाक कहानी सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

एक लड़की ने अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई है, जिसने बताया कि उसने डॉक्टरों से हाथ जोड़कर अपना पैर काटने की विनती की। महिला ने अब अपनी दर्दभरी कहानी लोगों के साथ शेयर की है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक खबर के मुताबिक, ब्रिटेन की महिला टायला ने बताया कि वो टीनेजर थीं जब अपेंडिक्स निकलवाने के बाद पहली बार उन्हें तेज दर्द का अहसास हुआ।

Tayla Page

23 साल की टायला ने कहा कि मैं लगातार रो रही थी। पूरे वक्त दर्द में थी। मेरे लिए सब कुछ दर्दनाक था। मेरी जिंदगी बची ही नहीं। वो लगातार हो रहा था। जलन और चुभन वाला दर्दमुझे परेशान किए जा रहा था।

बताते चलें कि टायला को साल 2016 में कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम नाम की एक बीमारी हो गई थी। इस बीमारी में बहुत दर्द होता है। ये आमतौर पर हाथ या फिर पैरों को प्रभावित करती है। इसके प्रभावों की वजह से इसे सुसाइड डिजीज भी कहा जाता है। टायला इस दर्द के वजह से ना तो सही से चल पा रही थीं और ना ही कोई दूसरा काम कर पा रही थीं।

टायला ने बताया कि उनकी टांग काफी सेंसिटिव हो गई थी। अगर हवा, पानी या फिर चादर से भी वो टच हो जाती तो बहुत दर्द होता था। मैं पूरे दिन कुर्सी पर भी नहीं बैठ पाती थी। खुद से ना तो नहा पाती थी ना ही कपड़े बदल पाती थी। उसे समझ आ गया था कि टांग अब खत्म हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने इसे अलग करने का फैसला लिया।

फिर साल 2019 में टायला का ऑपरेशन हुआ। टायला का कहना है कि वे बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हें तेज दर्द नहीं सहना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+