डॉमिनोज से मंगवाया था पिज्जा, पैकेट में मिले रेंगते हुए कीड़े
हाल ही में गुरुग्राम में डॉमीनोज के पिज्जा से रेंगते हुए कीड़े मिले हैं। ये कीड़े ऑरिगेनो की सीजनिंग वाले पैकेट में निकले।
गुरुग्राम। भारत में पिज्जा के शौकीन लोगों की कमी नहीं है और अगर आप भी बड़े मजे से पिज्जा खाते हैं तो संभल जाएं। पिज्जा चेन डॉमिनोज के पिज्जा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और सभी बड़े चाव से इसके पिज्जा खाते हैं लेकिन हाल ही में इसमें ऐसा कुछ निकला है जिसे देखने के बाद शायद आप इसे दोबारा नहीं खाएंगे।


पैकेट में रेंग रहे थे कीड़े
गुरुग्राम के रहने वाले एक शख्स ने 8 सितंबर को डॉमिनोज से पिज्जा मंगवाया था। उन्होंने सोचा था कि दिन भर की थकान के बाद वो आराम से बैठ कर पिज्जा खाएंगे लेकिन पिज्जा की सीजनिंग के पैकेट से ऐसा कुछ निकला कि वो दंग रह गए। पिज्जा के साथ मिलने वाले ऑरिगैनो के पैकेट में कई कीड़े रेंग रहे थे।

एक-दो नहीं, थे कई कीड़े
राहुल ने फेसबुक पर इसका वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'डॉमिनोज पिज्जा के शौकीन लोग सावधान हो जाएं। ये आपको खाने के लिए कीड़े दे रहे हैं।' राहुल ने आगे लिखा कि उन्हें नहीं मालूम की उन्होंने कितने कीड़े ऑरिगेनो समझ कर खा लिए क्योंकि कीड़े अगले दिन दिखाई दिए। हैरानी वाली बात ये है कि कीड़े सिर्फ एक पैकेट में नहीं, बल्कि चारों पैकेट में मौजूद थे। आप वीडियो में उन्हें रेंगते हुए देख सकते हैं।

डॉमिनोज ने मांगी राहुल से माफी
डॉमिनोज जैसी बड़ी पिज्जा चेन के खाने में कीड़े निकलना चौंकाने वाली बात है। छोटे से लेकर बड़ा, हर कोई इस फूड चेन से पिज्जा खाना पसंद करता है। हालांकि डॉमिनोज ने इस सिलसिले में राहुल से माफी मांगते हुए जांच का आश्वासन दिया है। (फोटो साभार : राहुल अरोड़ा फेसबुक)












Click it and Unblock the Notifications