लड़की ने खाना बनाते हुए गर्म कढ़ाई के साथ किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा VIDEO

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की को कढ़ाई में नूडल्स बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में खास बात ये है कि लड़की खाना बनाते हुए धमाकेदार डांस भी कर रही है, जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़की स्ट्रीट मार्किट में नूडल्स बना रही है, लेकिन उसका खाना बनाने का तरीका अनोखा है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। ये लड़की गंगनम स्टाइल गाने पर डांस करती है। इस दौरान वह चारों ओर उसी गर्म कढ़ाई को घुमाती है, जिसमें वह खाना पका रही होती है।

9.1 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

9.1 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर साराह नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे 9.1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 330.4 हजार लोगों ने लाइक किया है। 66.8 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि बहुत से लोगों ने इसपर कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो एशिया के किसी बाजार का है। हालांकि ये कौन से देश का वीडियो है या मार्किट का नाम क्या है, इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है।

कई लोगों ने शेयर किए मीम्स

कई लोगों ने शेयर किए मीम्स

आसपास मौजूद लोगों को लड़की का खाना बनाने का ये तरीका काफी पसंद आया और उन्होंने इसका वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। लेकिन इस दौरान लड़की का पूरा ध्यान उसके खाने और डांस पर ही रहा। वीडियो को शेयर करते हुए साराह नामक यूजर ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'मैं सुबह 4 बजे घर आने के बाद सुपरनूडल्स बनाते हुए।' कमेंट सेक्शन में बहुत से लोगों ने खाना बनाने से जुड़े मीम शेयर किए हैं। तो कुछ ने अपनी राय व्यक्त की है। आपको बता दें गंगनम स्टाइल दक्षिण कोरियन संगीतकार Psy का काफी मशहूर गाना है। जो साल 2012 में रिलीज हुआ था।

क्या बोल रहे हैं लोग?

क्या बोल रहे हैं लोग?

ग्राहम मर्फी नाम के यूजर ने इसपर कहा है, 'इसने ये सीखने के लिए कई बार खुद को जलाया होगा... मुझे उम्मीद है कि इसने कर लिया है।' रिच नाम के यूजर ने कहा, 'अगर मैं ये सीखता तो एक खाली और ठंडी कढ़ाई के साथ शुरू करता और अपने तरीके से करता लेकिन तुम्हारा तरीका भी मुझे अच्छा लगा।' वहीं एक यूजर का कहना है कि वह आराम से क्यों नहीं बना सकती है। तो एक अन्य यूजर ने कहा कि इसे शायद अच्छा खाना बनाना नहीं आता है, इसलिए ऐसा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+