बेघर होने के लिए खर्चे लाखों रुपये! ट्रेन में ही बीतती हैं इस लड़के की रातें, जानिये स्टॉली की दिलचस्प कहानी

Teenager lives in Train: आपने कई तरह के लोगों को देखा होगा जिन्हें यात्रा करना काफी पसंद है। लोग घरों से दूर कई-कई दिनों तक चले जाया करते हैं और खुद को समय देते हैं। या तो ये लोग एकांत में रहते हैं या फिर लोगों के बीच खूब ट्रैवल करते हैं। मगर एक शख्स ऐसा है, जिसे यात्रा करना तो पसंद है मगर थोड़े अलग अंदाज में।

जी हां! आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस शख्स की हम बात कर रहे हैं इसने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ही अपना घर बना लिया है और ये वहीं खाता-पीता सोता और जिंदगी के मजे ले रहा है।

german teenager spent 17000 dollars

ये एक किशोर है, जिसने अपने घर की बजाय ट्रेन में रहना चुना है। जर्मनी का लेसे स्टॉली हर दिन 600 मील की यात्रा करता है। इस यात्रा के लिए वो हर साल 17 हजार डॉलर खर्च करता है। यानी कि एक महीने में वो एक लाख रुपये से भी ज्यादा का खर्चा करता है। फर्स्ट बर्थ में उसका अपार्टमेंट है, जहां वो रात में आराम से सोता है और फिर स्पेशल लाउंज में नाश्ते का मजा लेता है।

शख्स पूरे समय जर्मनी में अलग-अलग जगहों में घूमता है और आराम से अपनी जर्नी का लुत्फ उठा रहा है। स्टॉली एक कोडर है, जिसे सालाना एक रेल पास मिला हुआ है। इसी पास की बदौलत वो ये खानाबदोश जिंदगी जी रहा है। वो अकसर अपने ब्लॉग लाइफ ऑन द ट्रेन पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करता रहता है।

बिजनेस इनसाइडर के साथ अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए, स्टॉली ने बताया, 'मुझे बहुत आजादी है और मैं हर दिन ये तय कर सकता हूं कि मुझे कहां जाना है, चाहे आल्प्स में, किसी बड़े शहर में या समुद्र में। मैं पूरी तरह से फ्लेक्सिबल हूं। व्यायाम मेरी रोजमर्रा की जिंदगी का काफी हिस्सा है। बर्लिन बिल्कुल जादुई है क्योंकि ये एक शानदार शहर है। मेरे लिए यहां पहुंचना आसान है और वहां देखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+