शिकंजी और बर्फ के गोले से लेकर ट्यूबवेल में नहाने तक... मई में गायब गर्मी ने बिगाड़ा ठंडी-ठंडी मस्ती का मजा
गर्मी के दिनों में शिकंजी से लेकर मेंगो शेक तक... कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपकी लाइफ का एक हिस्सा बन जाती हैं। लेकिन इस बार मई के महीने में भी तेज हवाएं और बारिश ने इन चीजों का मजा किरकिरा कर दिया है।

Summer things: मई का महीना आ चुका है और इस महीने में जिस कदर गर्मी होनी चाहिए वैसी हो नहीं रही। गर्म महीने में भी तेज हवाएं और बारिश ने गर्मी का मजा ही किरकिरा कर दिया है। ऐसे में लाजमी है लोगों का उन सभी चीजों को मिस करना, जो परिवार या फिर दोस्तों संग एन्जॉय की जानी चाहिए थी।
गर्मी में मशहूर हैं ये ड्रिंक्स
इन सभी चीजों में खाने पीने से लेकर ठंडे-ठंडे पानी में मस्ती करना तक शामिल है। बात चाहे बर्फ के गोले की हो या फिर सड़क किनारे मिल रही ठंडी शिकंजी की। गन्ने का जूस औऱ मैंगो शेक तो कोई कैसे ही भूल सकता है। चलिये बात करते हैं गर्मी के इन दिनों में मिस होने वाली कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में...
बर्फ का गोला
सबसे पहले बात करते हैं सड़क किनारे मिलने वाले रिंग बिरंगे और ठंडे गोले की। इसके साथ बचपन की न जाने कितनी ही यादें जुड़ी हुई हैं। गोला लेने रोज जाना और फिर बेचने वाले भईया का हमें तुरंत पहचान लेना कि इसे कौन सा फ्लेवर चाहिए। ये सभी यादें भला कोई कैसे भुला सकता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को गोले की खूब याद आने लगती है।
शिकंजी
ठंडी-ठंडी शिकंजी को कोई भला कैसे भूल सकता है। गर्मियों में अगर सबसे ज्यादा कोई ड्रिंक पिया जाता है, तो वो यही शिकंजी है। लेकिन इस गर्मी को देखते हुए लग रहा है कि शिकंजी का वक्त पता नहीं कब आएगा। लेकिन कुछ भी कहो, खट्टे नमकीन स्वाद वाली शिकंजी प्यास के साथ-साथ ठंडे की क्रेविंग को भी सेकेंड्स में दूर कर देती है।
गन्ने का जूस और मैंगो शेक
आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता। गर्मियां आते ही इसकी डिमांड में भी खूब बढ़ोतरी हो जाती है। आम को यूं ही खाने की बजाय लोग इसका शेक पीना ज्यादा पसंद करते हैं। मैंगो शेक बेहद लोकप्रिय ड्रिंक है। इसके अलावा अगर गन्ने की जूस की बात करें तो ये भी कम पॉपुलर नहीं। लोगों को गर्मियों में गन्ने का जूस पीने का बेहद शौक होता है।
वॉटरपार्क हैं खूब मशहूर
ये तो रही मशहूर पेय पदार्थों की बात। खाने पीने के साथ आपको गर्मियों में मस्ती करने का भी बड़ा मन करता है। ऐसे में लोग अकसर वीकेंड ट्रिप प्लान कर किसी पानी वाली जगह में जाने की प्लानिंग करते हैं। लोग बढ़िया वॉटरपार्क सिलेक्ट करते हैं, ताकि वे गर्मियों का आनंद उठा सकें।
ट्यूबेल का मजा
वॉटरपार्क के अलावा एक और जगह है जहां आप बिना खर्चा किए आराम से मजा उठा सकते हैं, ये जगह कोई और नहीं बल्कि ट्यूबवेल है। जी हां! गर्मी के दिनों में ट्यूबवेल के नीचे नहाने का मजा ही कुछ और होता है। ठंडे ठंडे पानी के नीचे बैठकर प्रकृति का मजा लेने का आनंद बहुत ही मजेदार होता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications