खाने के सामान से नहीं बल्कि नोटों की गड्डी से भरा है फ्रिज, यूजर बोले- भाई तू पैसा खाता है क्या?
मलेशिया के सिंगर का फ्रिज खाने के सामान से नहीं बल्कि पैसों से भरा है। जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर छा गया है।

आपने पैसों पर लोगों को सोते हुए देखा या सुना होगा। लेकिन क्या फ्रिज में खाने के सामान को रखने के बदले वहां रुपयों की गड्डी रखे ऐसा नहीं सुना होगा। ऐसा सुनने में अटपटा भी लगता है। लेकिन यह सच है। यह मामला सोशल मीडिया पर छा गया है। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
मलेशिया के एक लोकल सिंगर ने फ्रिज में नोटों की गड्डी रखते हुए वीडियो पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हो रहा है। इस सिंगर के फ्रिज में नोटों की गड्डियां भरी हुई हैं। ऐसे देख लोगों को बड़ा आश्चर्य होता है। लोगों का कहना है कि फ्रिज में तो खाने के सामान रखे जाते हैं, ये तो रुपये रख रहे हैं।
मलेशियाई लोकल सिंगर आरिफ बाहरण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। उसने जैसे ही फ्रिज खोला तो उसमें सिर्फ नोट ही नोट नजर आ रहे थे। इस छोटे से वीडियो में सिंगर ने फ्रिज में रखे पैसे दिखाकर तुरंत बंद कर देता है। इस दौरान उसमें से कुछ नोट बाहर भी निकालता है। इसके बाद नोट को तुरंत फ्रिज में बंद कर देता है। नेटिजेन्स यह वीडियो देखते ही बेहोश हो गए।
Recommended Video

हालांकि, आरिफ ने यह वीडियो सुर्खियों में रहने के लिए बनाया था। लेकिन उन्हें उल्टा पड़ गया। यूजर्स उसकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। उसके वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके कहा कि भाई तू पैसा ही खाता है क्या, जो फ्रिज में खाने के सामान के बदले पैसा रख रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब नया पैसा मिलता है तो ऐसे ही शो ऑफ किया जाता है।
हालांकि, आरिफ ने बड़ी सादगी से इन कमेंट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इन पैसों को देखकर मुझे और पैसे कमाने की चाहत होती है। इसलिए मैं इसे फ्रिज में रखकर देखते रहता हूं। हालांकि मैं भी पैसे बैंकों में ही रखता हूं, लेकिन फ्रिज में रखने से मुझे बड़ी खुशी मिलती है।ॉ
यह भी पढ़ें- 'कैसा ये इश्क है, अजब सा रिस्क है'...दिल्ली की सड़कों पर अजीबोगरीब ढंग से स्कूटी पर सवार कपल- देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications