सिंगल टिकट में फुल फ्लाइट बुक का लिया मजा, खुद पैसेंजर ने शेयर किया मजेदार किस्सा, जानें कैसे हुआ?

Only One Passenger On Flight: आज का दौर बदल चुका है। लोगों के पास अनाप-शनाप पैसा है। जिससे लोग क्या-क्या नहीं करते। आपने भी सुना होगा कि सफर के लिए पूरा फ्लाइट बुक की। या फिर लोग पर्सनल प्लेन बुक करते हैं, लेकिन अमेरिका में एक शख्स ने अपने सिंगल फेयर टिकट से फुल फ्लाइट बुक का मजा उठाया।

दरअसल, अमेरिका से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। हुआ यूं कि यहां पर फ्लाइट सिर्फ एक शख्स को लेकर उड़ी। जिसमें सवार शख्स को ऐसा लग रहा थी कि मानो पूरी फ्लाइट उसने बुक करा ली हो।

America Flight Bizarre incident

पैसेंजर फिल स्ट्रिंगर का खुली किस्मत!

सोशल मीडिया पर इस घटना का जमकर चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूरी फ्लाइट में अकेले सफर करने वाले शख्स का नाम फिल स्ट्रिंगर है। जो कि यूएस में फ्लाइट लेट होने की वजह से इसका मजा उठा पाया।

हुआ यूं कि फिल की फ्लाइट ओक्लाहोमा सिटी से चार्लोट नार्थ कैरोलिना जा रही थी, लेकिन 18 घंटे डिले हो गई। जिसके बाद परेशान बाकी के यात्रियों ने अपनी फ्लाइट कैंसिल कर दी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बस फिर क्या फिल का यह कदम ही उसके लिए लकी साबित हुआ।

गेट पर पहुंचा तो पता लगा ये...

क्योंकि उसने क्रू-मेंबर के साथ पूरी फ्लाइट में अकेले यात्रा की। अपनी अकेले यात्रा पर फिल स्ट्रिंगर ने कहा कि आसमान में उड़ाने भरने के साथ वहां का माहौल उसके लिए पर्सनल फ्लाइट जैसा रहा। फिल ने बताया कि जब वो गेट पर पहुंचा तो वहां कोई भी नहीं था। इसके बाद रू मेंबर से पूछने पर पता लगा कि वो उस हवाई जहाज में अकेले यात्री है।

कैसे खराब दिन बाद में हुआ मजेदार

पैसेंजर फिल ने अपनी यात्रा का जिक्र टिक टॉक पर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि यह खराब दिन था। 18 घंटे कोई भी यात्री एयरपोर्ट पर नहीं रुकना चाहता, लेकिन अगर आपका पॉजिटिव दृष्टिकोण है, तो आप किसी भी चीज को मजेदार बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+