'ये नहीं देखा तो क्या देखा': ईल को जिंदा निगल गई शिकारी मछली, शॉकिंग Video आपको भी कर देगा दंग

Fish hunting eel: पृथ्वी पर ऐसे कई शिकारी जीव हैं जो पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देते हैं। पानी में रहने वाले जीवों की बात करें तो एक से बढ़कर एक खतरनाक मछलियों का नाम सामने आता है, जिनके सामने आप भी नहीं आना चाहेंगे। लेकिन हाल में सामने आए एक वीडियो ने देखने वाले को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में एक मछली दूसरी प्रजाति की मछली को निगलती दिख रही है, लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसा हो सकता है।

सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल

मीठे पानी में रहने वाली ऐसी बहुत कम ही मछलियां होती हैं जो खतरनाक मछलियों के लिस्ट में शामिल होती हैं। ऐसी मछलियां आम तौर पर शैवाल या छोटे कीट पतंगे ही खाती हैं। लेकिन वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रही मछली ने प्रकृति के नियमों को भी चुनौती दे डाली है। वायरल हो रहे वीडियो में एक मछली को उसकी साइज से दो गुना बड़ी ईल को निगलते देखा जा सकता है।

अगर आपने यह नहीं देखा तो...

अगर आपने यह नहीं देखा तो...

लोग इस बात से हैरान है कि आखिर मछली ने इतनी बड़ी ईल को निगला कैसे। वायरल वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने इस बाते में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कैप्शन में लिखा है कि 'अगर आपने यह नहीं देखा तो।' 1 मिनट से भी लंबे वीडियो की शुरुआत में मछली को अपने मुंह से धुआं छोड़ते देखा जा सकता है। बता दें कि वीडियो में दिखाई दे रही मछली को कार्प कहा जाता है।

मछली ने कैसे निकाला मुंह से धुआं?

मछली ने कैसे निकाला मुंह से धुआं?

लोग इस बात को लेकर भी सोचने को मजबूर हो गए हैं कि आखिर मछली मुंह से धुआं कैसे निकाल रही है, क्या उसके पेट में कोई ऐसी रासायनिक क्रिया होती है जिससे वह धुआं निकाल पाती है। अलबत्ता वीडियो को देख आपके मन में भी यह सवाल जरूर घर कर गया होगा। वीडियो को आगे देखने पर पता चलता है कि झाड़ियों से एक ईल बाहर निकलती है, इस बीच मछली कई बार अपना मुंह पानी से बाहर निकालती है।

सुशांत नंदा ने शेयर किया वीडियो का पार्ट-2

सुशांत नंदा ने शेयर किया वीडियो का पार्ट-2

इस दिलचस्प वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि मछली धीरे से ईल को सिर की तरफ से निगलना शुरू कर देती है। हालांकि इसी घटनाक्रम से जुड़ा एक और वीडियो सुशांत नंदा ने शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि एक बड़ी मछली ईल का शिकार कर रही थी लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाती। साइज बड़ा होने की वजह से मछली ईल को पूरा नहीं निगल पाई और अंत में शिकार, शिकारी के पेट से वापस बाहर आने में कामयाब हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Video: मछली पकड़ रहे दोस्तों पर खतरनाक शार्क ने किया हमला, जबड़े से पकड़ी बोट और फिर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+