Video: मछली पकड़ रहे दोस्तों पर खतरनाक शार्क ने किया हमला, जबड़े से पकड़ी बोट और फिर...

नई दिल्ली। समुद्र में कई तरह के खतरनाक जीव रहते हैं, जो पलक झपकते ही आपका काम तमाम कर सकते हैं। इन्हीं में से सबसे खतरनाक जीव है शार्क, जिससे हर कोई दूर रहने की दुआ मांगता है। अक्सर शार्क (shark) द्वारा इंसानों पर हमले की कई खबरें सामने आती हैं, जिसमें कई बार लोगों की मौत भी हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया (Social media) पर शार्क के हमले का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ दोस्त बाल-बाल बच गए।

मछली पकड़ रहे दोस्तों पर हमला

मछली पकड़ रहे दोस्तों पर हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक छोटी से बोट पर समुद्र में मछली पकड़ रहे हैं। इस दौरान पानी में एक सफेद खतरनाक शार्क (great white shark) को देखकर वह फोन में उसे रिकॉर्ड करने लगते हैं। इस बीच शार्क उनके इतने करीब आ जाती है कि कोई भी देखकर कांपने लगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोस्तों के ग्रुप में से एक एरिका एलमंड (Erika Almond) ने बताया कि एक विशाल शार्क को करीब देखना सासों को रोक देने वाला था।

14 से 16 फुट लंबी थी शार्क

14 से 16 फुट लंबी थी शार्क

एलमंड ने कहा, जब शार्क हमारी बोट के करीब आई तो हम सभी डर गए। इतने में अचानक उसने हमारी बोट पर हमला कर दिया और अपने जबड़े से बोट के एक हिस्से को काटने लगी। यह असामान्य नहीं है, हमें पता था कि वहां शार्क आ सकती है, लेकिन उसे इतने करीब से देखाना काफी अनोखा था। व्हाइट शार्क करीब 14 से 16 फुट बड़ी रही होगी, उसके दांत काफी नुकीले थे। हमें अपनी आंखों पर विस्वास नहीं हो रहा था कि हम क्या देख रहे हैं।

बोट को जबड़े से पकड़ने की कोशिश नाकाम

बोट को जबड़े से पकड़ने की कोशिश नाकाम

रिपोर्ट के मुताबिक बोट में एरिका एलमंड के साथ उनके दोस्त टायलर लेवेस्क, पीटर लेम्बी, और ग्रेचेन कूपर मौजूद थे। वह सभी 'ऑफशोर थैरेपी' (Offshore Therapy) नाम की बोट पर फिशिंग कर रहे थे। शार्क की डरावनी वीडियो को एलमंड ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक विशाल शार्क बोट के पिछले हिस्से में फिट मोटर को जबड़े से पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Video देखने के लिए यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें: Video में देखिए, क्या हुआ जब विशाल मगरमच्छ का बुल शार्क से हुआ सामना, कौन किस पर पड़ा भारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+