6 घंटे तक बुत बनकर खड़ी रही महिला आर्टिस्ट, लोगों ने उसके साथ जो किया जानकर सन्न रह जाएंगे आप

साल 1974 में हुए इस परफॉर्मेस को लेकर मरीना कहती है कि वो 6 घंटे उनके लिए जीवन से सबसे बदतर घंटे थे, जिसे वो कभी भी दोबारा नहीं जीना चाहती है।

नई दिल्ली। कलाकार खुद की कला को लोगों को सामने लाने के लिए कई बार ऐसे कदम उठाता है, जिसे देखकर सामने वाला भी हैरान रह जाए। ऐसा ही एक कदम युगोस्लाविया की मशहूर आर्टिस्ट मरीना एब्रोमोविक ने उठाया। काफी सालों पहले मरीना ने एक ऐसा प्रयोग किया, जिसे देखकर आप न केवल सन्न रह जाएंगे बल्कि शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे। लोगों ने इस महिला के साथ बेशर्मी की हद पार कर दी। 'रिदम 0' के नाम से मरीना ने एक परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान उनके साथ वो सब हुआ जिसके बारे में सोच कर कोई भी हिल जाए।

 6 घंटे बुत बनकर खड़ी रही

6 घंटे बुत बनकर खड़ी रही

मरीना एब्रोमोविक इक प्रयोग के लिए 6 घंटे तक बुत बनकर सीधे खड़ी रही। इन 6 घंटों में उन्होंने लोगों को खुद के साथ कुछ भी करने की छूट दी। लोगों ने इस दौरान उनके साथ दरिंदगी की हद पार कर दी। मरीना के सामने एक टेबल पर 72 चीजें रखी थी। लोग उनक 72 चीजों में से किसी का भी उनपर इस्तेमाल कर सकते थे। वो उन चीजों से जो चाहे मरीना के साथ कर सकते थे। उन्होंने कहा कि इन 6 घंटों के दौरान जो भी होगा, उसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी रहेगी। इस शो के दौरान रात 8 से 2 बजे के बीच उनके साथ जो हुआ उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

 6 घंटे बेहद डरावना

6 घंटे बेहद डरावना

मरीना ने टेबल पर दो तरह की चीजें रखी थी। एक खुशी देने वाला सामान और दूसरा विनाश करने वाला सामान। उन चीजों में चाकू, रेजर, ब्लेड और भरी हुई बंदूक थीं। शुरूआत अच्छी रही, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया लोगों ने दरिंदगी शुरू कर दी। शुरूआत में लोगों ने एब्रोमोविक के साथ सामान बांधकर उन्हें लिटा दिया।

 रेजर से काट दिया गला

रेजर से काट दिया गला


एक शख्स ने एब्रोमोविक के पास आकर रेजर से उनका गला काट दिया। उनके गले से खून निकलने लगा। कुछ लोगों ने उन्हें ह्यूमिलियेट करने के लिए उन्हें बैठाया और परेशान किया। किसी ने उसने शरीर पर अभद्र बातें लिखी तो किसी ने अश्लील चीजें बांध दी। एक शख्स ने उनके हाथ में भरी हुई बंदूक थमा दी और बंदूक एब्रोमोविक की तरफ कर दी।

 उतार दिए कपड़े

उतार दिए कपड़े


कुछ लोगों ने रेजर से उनके कपड़े काट दिए और उन्हें नग्न कर दिया। उन्होंने उनका सारे कपड़े उतार दिए। चौथे घंटे में लोगों ने उनके शरीर पर ब्लेड बांध दिए। लोगों ने उनके शरीर पर फूलों के कांटे चुभा दिए। लोग उनकी नंगी तस्वीरें खींच रहे थे। आखिरी के दो घंटों में लोगों ने उनकी हालत बदतर कर दी। मरीन ने कहा कि इस दौरान उन्हें लग रहा था मानो उनका रेप हुआ हो। मरीना कहती है कि उनके साथ जो हुआ वो लोगों की खराब मानसिकता को दिखाता है। यह दिखाता है कि लोग कभी भी किसी को भी परेशान करने और दुख पहुंचाने के लिए तैयार रहते हैं। साल 1974 में हुए इस परफॉर्मेस को लेकर मरीना कहती है कि वो 6 घंटे उनके लिए जीवन से सबसे बदतर घंटे थे, जिसे वो कभी भी दोबारा नहीं जीना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+