इस बतख के पंखों के लिए लोग लगा देते जान की बाजी, सोने से भी कहीं ज्यादा है इसकी कीमत
नई दिल्ली, अगस्त 02: दुनिया में विभिन्न प्रकार के जानवर और पक्षी हैं, जिनमें से कई मनुष्य के लिए काफी उपयोगी हैं। उन जानवरों में से एक है ईडर पोलर डक है जो आइसलैंड में पाई जाती है। शिकारी इन बतखों के बेहद महंगे पंखों की वजह से जंगल और दलदल में इस बत्तख की तलाश में पूरा दिन बिताते हैं, जिसकी कीमत गोल्ड के बराबर है। इस बत्तख के पंखों को ढूंढने में शिकारी पूरी ताकत लगा देते हैं क्योंकि इनके पंख काफी महंगे बिकते हैं।

इस बतख से निकलता है दुनिया का सबसे मंहगा फाइबर
ईडर पोलर डक का शिकार आमतौर पर गर्मियों में पश्चिम आइसलैंड के ब्रेइसाफजोरिउर खाड़ी में होता है। बत्तख के पंख की भारी मांग है क्योंकि इसे दुनिया में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला प्राकृतिक फाइबर माना जाता है। इसका उपयोग बड़े ब्रांड लक्जरी उत्पादों के निर्माण के लिए करते हैं। ये पंख बेहद हल्के होते हैं और शरीर को भरपूर गर्मी प्रदान करते हैं। यही वजह है कि इस फाइबर की इंटरनेशनल मार्केट में काफी डिमांड रहती है।
Recommended Video

पंख इकट्ठा करना आइसलैंड में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का एक स्रोत है
यह फाइबर ईडर पोलर डक की निचली गर्दन से लिया जाता है। यह फाइबर तब परिपक्व होता है जब बत्तख उन पर बैठकर अपने अंडे देना शुरू करती है। उसके ब्रेस्ट से निकलने वाला ये फाइबर जिस किसी को भी मिलता है। उसकी मानों लॉटरी लग जाती है। इस बत्तख के पंख इकट्ठा करना आइसलैंड में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का एक स्रोत है। उनके अनुसार, अगर उन्हें बत्तख के घोंसले में अंडे मिलते हैं, तो वे एक पंख उठा लेते हैं , जबकि अंड़ों को छोड़ देते हैं।

800 ग्राम फाइबर की कीमत बाजार में 5000 डॉलर
800 ग्राम फाइबर की कीमत बाजार में 5000 डॉलर लगभग 3 लाख 71 हजार रुपए में लगती है। इस बतख के पंख के जरिए कमाई करने वाले लोग इसे तलाशने साल में तीन बार निकलते हैं। एक किलोग्राम फाइबर के लिए उन्हें 60 बतखों के घोसले देखने पड़ते हैं। खास बात यह है कि इस बत्तख के पंख के लिए बत्तख का होना जरूरी है लिहाजा लोग इन्हें मारते नहीं बल्कि इनको जीवित रखने के और उपाय करते हैं। जिससे इस रेशे के संग्रह को दुनिया में क्रूरता मुक्त 'शिकार' बना दिया जाता है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications