पिता ने शादी के लिए भेजी लड़के की प्रोफाइल, Start-Up ओनर बेटी ने दिया जॉब का ऑफर और फिर....

बेंगलुरु, 2 मई: बेटी चाहे जिस भी ओहदे पर रहे, एक भारतीय माता-पिता की यही तमन्ना रहती है कि जल्द से जल्द एक अच्छे लड़के से उसका रिश्ता पक्का हो जाए। इसके लिए माता-पिता क्या करते हैं? या तो जानकारों और रिश्तेदारों से बेटी के लिए मैचिंग दूल्हा ढूंढ़ने को कहते हैं या आज के जमाने में मैट्रिमोनीअल वेवसाइट पर तलाश शुरू कर देते हैं। लेकिन, बेंगलुर स्थित एक स्टार्ट-अप कंपनी की बॉस को यह अंदाजा नहीं रहा कि उसके पिता अपनी बेटी का हाथ पीला करने के लिए कितने परेशान हो रहे हैं। इसी चक्कर में लड़की से एक ऐसी चूक हो गई कि उसका और उसके पिता के बीच हुए संदेशों का आदान-प्रदाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आदत के मुताबिक लोग अपने-अपने हिसाब से उन्हें सलाह भी दे रहे हैं। कुल मिलाकर मामला बड़ा ही दिलचस्प है।

पिता ने भेजा रिश्ता, बेटी ने लड़के को दिया जॉब का ऑफर

पिता ने भेजा रिश्ता, बेटी ने लड़के को दिया जॉब का ऑफर

उदिता पाल बेंगलुरु स्थित एक स्टार्ट-अप कंपनी साल्ट की को-फाउंडर हैं। यह एक फिंटेक प्लेटफॉर्म है, जो कि अंतरराष्ट्रीय ट्रांजैक्शन की सेवाएं मुहैया करवाता है। पाल इन दिनों कंपनी में जॉब ऑफर देने की मूड में हैं। हर दिन इसके लिए इंटरव्यू ले रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने क्या किया कि अपने पिता की ओर से भेजी गई एक संभावित दूल्हे की प्रोफाइल को देखने के बाद उन्होंने उसे नौकरी पर रखने की कोशिश कर दी। इसके बाद पिता की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। उदिता ने खुद इसका स्क्रीन शॉट शेयर किया है।

तुमने क्या किया है पता है- पिता का संदेश

तुमने क्या किया है पता है- पिता का संदेश

जॉब के ऑफर पर संभावित दूल्हे से क्या बातचीत हुई, उससे पहले पिता की प्रतिक्रिया जानना मजेदार है। उन्होंने उदिता को वॉट्सऐप पर लिखा, 'क्या हम बात कर सकते हैं? तुरंत।....तुम्हें पता है कि तुमने क्या किया है?' वो लिखते हैं, 'तुम मैट्रिमोनीअल साइट पर लोगों को हायर नहीं कर सकती। अब उसके पिता से क्या कहेंगे?' बेटी जवाब देती उससे पहले वह लगातार लिखे जा रहे थे। उन्होंने लिखा, 'मैंने तुम्हारा मैसेज देखा है। तुमने उसे इंटरव्यू लिंक भेज दिया और उसका रिजूम मांग लिया।' काफी देर बाद उदिता ने पिता का मैसेज देखा तब उसे अपनी गलती का अंदाजा हुआ। लेकिन, उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।

पिता की ओर से ठुकराया जाना कैसा लगता है ?

पिता की ओर से ठुकराया जाना कैसा लगता है ?

उदिता ने पिता से कहा है कि 'फिंटेक में 7 साल का अनुभव बहुत ही बढ़िया है और हम भर्ती कर रहे हैं। आई एम सॉरी।' उदिता ने कैप्शन में लिखा है- 'पिता की ओर से ठुकराया जाना कैसा लगता है।' आगे के ट्वीट में उन्होंने कुछ 'अपडेटेड न्यूज' शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि जब उन्होंने उसे (संभावित दूल्हे को) इंटरव्यू के लिए बुलाया तो उसने 62 लाख रुपये सालाना सैलरी और एम्पलॉय स्टॉक ओनरशिप प्लान की मांग की, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि इतना उनकी कंपनी नहीं दे सकती। उन्होंने यह भी बताया है कि उनके पिता ने उनकी मैट्रिमोनीअल प्रोफाइल डिलीट कर दी है।

यूजर्स कर रहे हैं दिलचस्प कमेंट

यूजर्स कर रहे हैं दिलचस्प कमेंट

पिता-बेटी के बीच इस दिलचस्प वाक्ये ने ऑनलाइन यूजर्स की सरगर्मी बढ़ा दी है। जवाब देने वालों में खुद वैवाहिक साइट जीवनसाथी डॉट कॉम भी है। इसने उदिता को एक 'परफेक्ट लाइफ पार्टनर' का ऑफर दिया है। एक यूजर ने इसे 'महाकाव्य वाली सामग्री' कहा है और पूछा है कि अगर उसे जॉब दी गई तो क्या 'दूसरे फ्रंट पर अभी भी उसके लिए मौका है।' एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि उदिता की नौकरी डॉट कॉम पर विवाह हो सकती है। एक ने लिखा है कि अगर वह होता तो कहता, 'प्रोफेशनली आप भले मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकतीं, लेकिन पर्सनली मैं पूरी तरह से आपका ही हूं।' (उदिता की तस्वीर सौजन्य- @i_Udita)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+